By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kader Khan Birth Anniversary Dilip Kumar Gave First Break In Film Know Other Things About Vetran Actor
Kader Khan Birth Anniversary: कभी कॉलेज में प्रोफेसर थे कादर खान, दिलीप कुमार ने दिया था ब्रेक
Kader Khan Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्टर कादर खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है, उनका जन्म 22 अक्टूबर 1935 को हुआ था.
Kader Khan Birth Anniversary: आज मशहूर एक्टर, डायलॉग राइटर, कॉमेडियन और लेखक कादर खान (Kader Khan) का जन्मदिन है. कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर 1937 में अफगानिस्तान के काबूल में हुआ था, कादर खान (Kadar Khan) मूल रूप से पठान थे, हालांकि बाद में उनका परिवार काबूल से मुंबई शिफ्ट हो गया और मुंबई में ही उनकी परवरिश हुई. आपको जानकर हैरानी होगी कि वे अपने समय के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे कलाकार थे. कॉलेज के जमाने से ही वो नाटकों में हिस्सा लिया करते थे और यही से उनकी किस्मत ने पलटी की थी. कादर खान (Kadar Khan) ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और 250 फिल्मों में डॉयलाग्स लिखे हैं. कादर खान को 3 फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला है.
इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर थे
कादर खान (Kadar Khan) पढ़ाई में अच्छे थे और उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया. वो पढ़ाई के साथ- साथ नाटक भी लिखते थे. पढ़ाई पूरी होने के बाद सिद्दिकी कॉलेज में प्रोफेसर बन गए. लेकिन उन्होंने नाटक लिखना कभी नहीं छोड़ा और यही वजह थी कि वो काम करने के बाद रंग मंच से जुड़े रहे.
एनुअल फेस्टिवल ने बना दिया मशहूर
बताया जाता है कि जब कॉलेज में वो पढ़ रहे थे, तो कॉलेज के एनुअल फेस्टिवल में कादर खान (Kadar Khan) ने प्ले में हिस्सा लिया था. सबने उनकी एक्टिंग की तारीफ की. जब यह बात दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को पता चली तो उन्होंने उनके नाटक को देखने की इच्छा जताई. दिलीप साहब के लिए विशेष रुप से प्ले का मंचन किया गया. कादर खान (Kadar Khan) की एक्टिंग देख अभिनय सम्राट ने उन्हें अपनी दो फिल्मों के लिए साइन कर लिया.
दिलीप कुमार ने दिया था पहला ब्रेक
कादर खान (Kadar Khan) को हमेशा से अभिनय करने का शौक था. उन्हें सबसे पहला ब्रेक दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने दिया था. उनकी पहली फिल्म ‘दाग’ थी जिसमें उन्होंने वकील की भूमिका निभाई थी. एक्टर को फिल्म में डॉयलाग्स लिखने के लिए पहला ब्रेक राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने फिल्म ‘रोटी’ में दिया था. हालाांकि कादर खान (Kadar Khan) की एक्टिंग देखकर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने उन्हें ‘सगीना महतो’ और ‘बैरागक के लिए साइन किया था.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें