कादर खान के निधन की खबर सुनते ही रो पड़े अमिताभ बच्चन, सेलेब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार कादर खान का आज सुबह कनाडा में निधन हो गया है. वे 81 साल के थे.

Published date india.com Updated: January 1, 2019 5:07 PM IST
Kader Khan and Amitabh Bachchan
Kader Khan and Amitabh Bachchan Photo Credit: Instagram/ @amitabhbachchan

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार कादर खान का आज सुबह कनाडा में निधन हो गया है. वे 81 साल के थे. उनके बेटे सरफराज ने इस बात की पुष्टि की है. वे लंबे समय से बीमार थे और कनाडा में अपने बेटे और बहू के साथ रह रहे थे. बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीतिक हस्तियों और आम लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है.

दिल को छू गया था कादर खान का ये दमदार डायलॉग, अमिताभ भी रह गए थे चुप!

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बिग बी ने लिखा- कादर खान का निधन.. बेहद दु:खद और निराशाजनक समाचार.. मेरी प्रार्थना और संवेदना. एक शानदार मंच कलाकार दयालु और निपुण प्रतिभा के धनी. मेरी ज्यादातर सफल फिल्मों के आप लेखक रहे… बेहतरीन गणितज्ञ.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

स्‍मृति ईरानी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि कादर खान साहब से न मिल पाने का मलाल हमेशा रहेगा. कादर खान से मिलने का मौका तो नहीं मिला पर लोगों को हंसाने के लिए कादर खान का शुक्रिया

अभिनेता और सांसद परेश रावल ने कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है. मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले कादर खान साहब.

अमिताभ की दर्जनों फिल्मों के शानदार लेखक

बॉलीवुड की फिल्मों को कादर खान की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी लेखन-प्रतिभा का भी लाभ मिला है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दर्जनों ऐसी फिल्में, जिनकी वजह से अमिताभ को आज याद किया जाता है, के डायलॉग कादर खान ने ही लिखे थे. ‘लावारिस’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘शराबी’ जैसी कई फिल्में हैं, जिनके डायलॉग कादर खान की वजह से ही दमदार और असरदार माने जाते हैं. अपने पूरे फिल्मी करियर में कादर खान ने लगभग एक हजार से ज्यादा फिल्मों के डायलॉग लिखे या उनमें काम किया. फिल्म ‘खून पसीना’ से करियर शुरू करने के बाद अपने शुरुआती दौर में कादर खान जहां निगेटिव रोल में नजर आए, वहीं बाद के दिनों में उन्होंने वैसी फिल्में भी की जिन्हें कॉमेडी-फिल्मों का माइलस्टोन कहा गया.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.