हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार कादर खान ने कनाडा में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. 81 साल के कादर लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सांस लेने की तकलीफ के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. हालांकि इससे पहले भी कई बार उनकी मौत की अफवाह उड़ चुकी है लेकिन इस बार उनके बेटे सरफराज ने इन सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए उनकी इस दुनिया के रुखस्त होने की खबर की पुष्टि कर दी. अपनी शानदार एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी से बॉलीवुड पर राज करने वाले कादर खान की जिंदगी के कई किस्से हैं जिनसे हम आपको रू-ब-रू कराते हैं.
एक वक्त था जब कादर खान और अमिताभ बच्चन ने बहुत अच्छी दोस्ती थी. कई फिल्में दोनों ने साथ की. बिग बी की कई हिट फिल्मों के डायलॉग खुद कादर खान ने लिखे थे. ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘मिस्टर नटवरलाल’ और ‘शराबी’ जैसी कई फिल्मों को सफलता दिलाने वाले कादर खान ही थे. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई. एक इंटरव्यू में कादर खान ने कहा था- ”जब से वो एमपी (सांसद) बन गया तब से मैं उससे खुश नहीं हूं. दरअसल, ये सियासत ऐसी चीज है, जो इंसान को पूरी तरह बदल देती है. वो जब राजनीति से लौटा तो मेरा अमिताभ नहीं था. कादर खान इस बात से नाराज थे कि अमिताभ ने उन्हें राजनीति में न जाने की बात कही थी लेकिन खुद ही राजनीति ज्वाइन कर ली थी.”
Add India.com as a Preferred Source
बता दें, कादर खान की सेहत की सलामती के लिए पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया था. अमिताभ ने कादर खान के साथ दो और दो पांच, मुकद्दर का सिकंदर, मि. नटवरलाल, सुहाग, कूली और शहंशाह में काम किया है.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.