Kader Khan के बड़े बेटे Abdul Quddus का निधन, कनाडा में ली अंतिम सांस

दिवंगत अभिनेता-लेखक कादर खान (Kader Khan) के बेटे अब्दुल कुद्दूस ( Abdul Quddus) का गुर्दे सं

Published date india.com Published: April 1, 2021 10:14 PM IST
Kader Khan,Abdul Quddus

दिवंगत अभिनेता-लेखक कादर खान (Kader Khan) के बेटे अब्दुल कुद्दूस ( Abdul Quddus) का गुर्दे संबंधी बीमारी के कारण कनाडा में निधन हो गया. यह जानकारी उनके परिवार ने दी. कुद्दूस के भाई सरफराज ने बताया कि कनाडा के एक अस्पताल में बुधवार को उनका निधन हो गया. सरफराज के मुताबिक कुद्दूस काफी समय से किडनी संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे.

सरफराज ने कहा, ‘मेरे भाई की डायलेसिस हो रही थी. कुछ समय से उन्हें किडनी की समस्या थी. पिछले पांच महीने से वह अस्पताल में थे. लेकिन कल सुबह वह चल बसे.’

कादर खान ने कई फिल्मों में शानदार डायलाग लिखे और फिल्मों में अभिनेता के तौर पर अच्छी कॉमेडी भी की थी. 31 दिसंबर 2018 को लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.