'जानवरों की तरह बिहेव मत करो', Kailash Kher के Live Show में मचा हुड़दंग....सिंगर ने बीच में रोका शो

ग्वालियर में कैलाश खेर के म्यूजिक कॉन्सर्ट में भीड़ ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया इस बात से ख़फा होकर सिंगर ने बीच में शो रोककर लोगों से इंसान बने रहने की अपील की.

Published date india.com Published: December 26, 2025 10:18 AM IST
Kailash Kher Gwalior concert chaos crowd misbehavior
Kailash Kher Gwalior concert chaos crowd misbehaviour

बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर बीती रात ग्वालियर में Live Show कर रहे थे. जहां भीड़ अचानक बेकाबू हो गई. कई लोग तो स्टेज तक ही आ पहुंचे. जिसके बाद सिंगर ने मंच से लोगों को फटकार लगाई कि वो जानवरों की तरह बिहेव करना बंद करें. ये मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें बीच में ही शो रोकना पड़ा. दरअसल, क्रिसमस के मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कैलाश खेर परफॉर्म कर रहे थे. तभी अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, कई लोग स्टेज की तरफ भागने लगे और धक्का मुक्की करने लगे. सिक्योरिटी के बार-बार समझाने के बाद भी जब भीड़ नहीं मानी तो सिंगर ने खुद लोगों से अपील की. जब इसका भी असर नहीं दिखा तो उन्हें बीच में शो को रोकना पड़ा.

View this post on Instagram

A post shared by Kailash Kher (@kailashkher)

सिक्योरिटी पर उठे सवाल
इस घटना के बाद लोग शो की सिक्योरिटी पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि इतने बड़े सिंगर के कॉन्सर्ट में क्या भीड़ को काबू करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी. वहीं कुछ लोगों ने सिंगर के संयम की भी प्रशंसा, जिस तरह से उन्होंने भीड़ को फटकार लगाई लोग इसकी भी तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने दर्शकों के इस व्यवहार को शर्मनाक बताया. कुछ ने आयोजकों पर भी कार्रवाई की मांग की.

कैलाश खेर, बेहतरीन सिंगर
बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज़ दी है. खासकर ये अपने सूफी और आध्यात्मिक गानों के लिए जाने जाते हैं. तेरी दीवानी, बम लहरिया, सइंया जैसे इनके मशहूर गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. अब इस सिंगर का अगला लाइव शो गुजरात के वडोदरा में 27 दिसंबर को होगा. इसके अलावा अगले साल भी कैलाश खेर के कई शोज़ होने वाले हैं. लोगों को उम्मीद है कि इस बार उनके शो में सिक्योरिटी टाइट होगी ताकि लोगों को हुड़दंग करने से रोका जा सके.

चुनिंदा सिंगर्स में से एक

कैलाश खेर इन चुनिंदा सिंगर्स में से एक हैं जिन्होंने सूफी संगीत को मेनस्ट्रीम बॉलीवुड तक पहुंचाया. उनकी आवाज़ में एक जादू है जो सीधा रुह तक पहुंचता है. सिंगर का शुरू से ही अध्यात्म की तरह झुकाव रहा है, यही वजह है कि उनकी आवाज़ में एक सुकनू सा मिलता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैलाश खेर के कई गाने भगवान शिव-सूफी संत और भक्ति से प्रेरित होते हैं. इस सिंगर को लाइमलाइट से दूर रहकर सादा जीवन जीना पसंद है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.