कुमुद मिश्रा को काजोल संग इंटीमेट सीन में कितनी हुई थी घबराहट, बोले- ऐसा लगा....

कुमुद मिश्रा ने लस्ट स्टोरीज़ 2 में काजोल के साथ अपने अंतरंग सीन के बारे में बात की.

Published date india.com Published: July 13, 2023 10:47 AM IST
Kumud Mishra felt such anxiety in a scene with Kajol in lust stories 2 said i was not 24 so i was bothered
Kumud Mishra felt such anxiety in a scene with Kajol in lust stories 2

बोल्ड वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories 2) के दोनों पार्ट्स को लोगों ने पसंद किया. फिल्म में बोल्ड सीन की भरमार है. काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, कुमुद मिश्रा, अमृता सुभाष, तिलोतमा, अगंद बेदी जैसे स्टार्स बेस्ड इस फिल्म में अलग-अलग स्टोरीज़ दिखाई गई हैं. फिल्म में काजोल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. फिल्म के बारे में काजोल ने बात करते हुए कहा कि हमें फीमेल प्लेज़र को भी नार्मल लेना चाहिए. जैसे हमारे समाज में खाने-पीने की चीजों के नार्मल लिया जाता है ठीक वैसे ही इसे भी ट्रीट किया जाना चाहिए.

वहीं काजोल के साथ इंटीमेट सीन देने वाले कुमुद मिश्रा ने इस बारे में बताया कि जब उन्हें पता चला कि ये सीन फिल्म की जरूरत है, तो वे तैयार हो गए लेकिन साथ ही थोड़े घबरा भी गए.

कुमुद ने बताया फिल्म की स्क्रिप्ट काफी मजेदार थी लेकिन मैंने पहले कभी इस तरह स्क्रिप्ट पर काम नहीं किया था. कुमुद ने बताया कि मैं कोई 21 साल का तो हूं नहीं इस उम्र में इस तरह के सीन से मैं काफी घबरा गया था. लेकिन मेरे अपोजिट काजोल थीं तो इस बात से मुझे हौसला था.

काजोल ने मुझे कम्फर्टेबल बना दिया था. वे हर चीज को लाइटली लेती हैं यही उनमें खास बात है. काजोल के साथ मेरी काफी चीजें आसान हो गईं. वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.