Kalank song Tabaah Ho Gaye-मुजरा करेंगी माधुरी, देखने लायक होगी शानदार परफॉर्मेंस?

माधुरी दीक्षित जितना अच्छा अभिनय करती हैं, उतना अच्छा डांस भी करती हैं.

Published date india.com Updated: April 8, 2019 1:18 PM IST
Kalank song Tabaah Ho Gaye-मुजरा करेंगी माधुरी, देखने लायक होगी शानदार परफॉर्मेंस?

माधुरी दीक्षित जितना अच्छा अभिनय करती हैं, उतना अच्छा डांस भी करती हैं. जैसा की सब जानते हैं कि करण जौहर की मेगा बजट फिल्म कलंक काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कलंक’ से माधरी का एक ट्रैक सॉन्ग रिलीज होगा जिसमें उनका शानदार डांस देखने को मिलेगा. कहा जा रहा है कि ये एक मुजरा है जिसपर माधुरी थिरकती हुईं नज़र आएंगी.

Video: मलाइका अरोड़ा के डांस वीडियो को लोगों ने किया ट्रोल, यूजर्स ने कहा-‘अर्जुन के प्यार में आंटी हुई जवान’

धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म कलंक में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित नेने और संजय दत्त प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. सोनाक्षी…आदित्य राय कपूर, आलिया भट्ट और वरुण धवन की उलझी हुई प्रेम कहानी को दिखाया गया है. इस ट्रेलर के शुरुआत में आलिया कहती नजर आ रही हैं, ‘मेरे गुस्से में लिए गए एक फैसले ने हम सबकी जिंदगी बर्बाद कर दी. आदित्य की जोड़ी सोनाक्षी के साथ दिख रही है. लेकिन बाद में उन्हें आलिया से प्यार हो जाता है. आलिया का दिल वरुण धवन के लिए धड़कता है और फिर क्या होता है ये देखने वाली बात होगी. फिल्म के सीन काफी भव्य तरीके से फिल्माए गए हैं.

इससे पहले ‘कलंक’ का गाना ‘घर मोरे पर्देसिया’ रिलीज किया गया था. आलिया ने इसके लिए कड़ी मेहनत की. इस गाने के लिए उन्होंने पहली बार शास्त्रीय नृत्य किया. यूट्यूब पर 1.40 करोड़ बार देखे गए इस गाने में आलिया के साथ माधुरी दीक्षित-नेने और वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

And it’s here.. Full link in bio. #gharmorepardesiya 💃💃💃💃💃

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

कलंक में बंटवारे के बाद तनाव, दर्द और एक प्रेम कहानी को दर्शाती है. आलिया और वरुण धवन की फिल्म कलंक का 17 अप्रैल 2019 को सिनेमाघरों में दस्त देगी.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.