By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kangana Ranaut Call Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Fake Husband And Wife Without Mention Their Name
क्या कंगना रनौत ने रणबीर, आलिया भट्ट को कहा 'नकली पति-पत्नी'? बोलीं, 'यह फर्जी जोड़ी...'
एक्ट्रेस-फिल्ममेकर कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जो सुर्खियों में बना हुआ है.
एक्ट्रेस-फिल्ममेकर कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जो सुर्खियों में बना हुआ है. इस पोस्ट में उन्होंने ‘फर्जी पति-पत्नी की जोड़ी’ पर हमला किया है, जो कथित तौर पर उनके खिलाफ फर्जी खबरें फैला रही है. ‘धाकड़’ एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “फेक हसबैंड और वाइफ की जोड़ी की एक और न्यूज, जो अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं और ऐसे दिखाते हैं जैसे वह कपल हों. ये कपल फिल्म घोषणाओं के बारे में फेक न्यूज फैलाते हैं, जोकि बनी भी नहीं है. मिंत्रा को खुद का ब्रांड बताते हैं.”
“इसके अलावा किसी ने भी ये नहीं लिखा कि कैसे पत्नी और बेटी को हालिया फैमिली ट्रिप में नजरअंदाज किया गया. जबकि, तथाकथित पति मुझे टेक्स्ट कर रहा था और मिलने की गुजारिश कर रहा था. इस फर्जी जोड़ी को बेनकाब करने की जरूरत है.”

उन्होंने पोस्ट में कहा, “ऐसा ही होता है जब आप मूवी प्रमोशन, पैसे और काम के लिए शादी करते हैं. इस एक्टर ने माफिया डैडी के प्रेशर में आकर शादी की. उससे ये प्रॉमिस किया गया था कि पापा की परी से शादी करने पर उसे ट्रायोलॉजी रिटर्न में मिलेगी. ट्रायोलॉजी फिल्म का डिब्बा बंद हो गया और वह अब इस फेक मैरिज से निकलने के लिए बेताब है.”
एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, “लेकिन दुख की बात ये है कि अब उससे बाहर आने का कोई रास्ता नहीं है. उसे अब अपनी बेटी और पत्नी पर फोकस करना चाहिए. ये इंडिया है, यहां पर एक बार शादी हो गई, तो हो गई. अब सुधर जाओ.”
Also Read:
-
‘कुत्ते पालो, बच्चे पैदा मत करो...’-Shefali Shah का बेबाक बयान, बोलीं- शादी मुश्किल चीज़ है...सोच लो!
-
राम मंदिर के बाद अयोध्या में बढ़ा स्टार्स का क्रेज-Ranbir Kapoor ने सरयू किनारे खरीदी जमीन
-
'फोटोग्राफर्स ने देखा तक नहीं', आलिया भट्ट की कान्स ट्रोलिंग पर सोनू सूद ने किया बचाव कहा- कमियां ना ढूंढों
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें