Kangana Ranaut ने डेटिंग ऐप्स को बताया 'गटर', लिव-इन रिलेशनशिप पर भी उठाए सवाल....

Kangana Ranaut On Live In Relationship And Dating Apps: कंगना रनौत ने लिव-इन रिलेशनशिप और डेटिंग ऐप्स पर अपनी बेबाक राय साझा की है और बताया है कि वह इनके खिलाफ क्यों हैं.

Published date india.com Updated: August 17, 2025 8:30 AM IST
Kangana Ranaut ने डेटिंग ऐप्स को बताया 'गटर', लिव-इन रिलेशनशिप पर भी उठाए सवाल....

Kangana Ranaut On Live In Relationship And Dating Apps: कंगना रनौत लगभग हर मुद्दे पर पर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं. अभिनेत्री ने लिव-इन रिलेशनशिप और डेटिंग ऐप्स पर अपनी बेबाक और बेबाक राय साझा करके एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है. हालिया आए एक नए इंटरव्यू में, उन्होंने इन ऐप्स को ‘गटर’ बताया और ऐसे प्लेटफॉर्म पर लोगों को सच्चा प्यार और साथ मिलने की बात को खारिज कर दिया और उन्होंने लाइव-इन रिलेशनशिप महिलाओं के लिए सही नहीं है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने इसे लेकर क्या कुछ कहा है.

डेटिंग ऐप्स को कंगना ने क्यों कहा गटर

कंगना ने हाउटरफ्लाई के साथ डेटिंग ऐप्स की बात करते हुए उन्होंने इसे “गटर” करार दिया और उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए डेटिंग ऐप एक अपमानजनक श्रेणी में आता है और वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होने की कल्पना भी नहीं कर सकतीं जो डेटिंग ऐप इस्तेमाल करता हो. इसके साथ ही वह इस बात पर भी ज़ोर देती हैं कि डेटिंग ऐप्स मान्यता पाने की चाहत और आत्मविश्वास की कमी को बढ़ावा देते हैं और उन्होंने कहा, “डेटिंग ऐप्स पर आपको मेरे जैसे लोग नहीं मिलेंगे. आपको वहाx सिर्फ़ हारे हुए लोग मिलेंगे, ऐसे लोग जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में कुछ हासिल नहीं किया है. अगर आप ऑफिस में या अपने माता-पिता या रिश्तेदारों के ज़रिए किसी से नहीं मिल पाए हैं और आप डेटिंग ऐप पर आ गए हैं, तो सोचिए आप किस तरह के इंसान हैं’.

महिलाओं के अनुकूल नहीं हैं लिव-इन रिलेशनशिप

कंगना रनौत ने लिव-इन रिलेशनशिप के अपने कट्टर विरोध को भी साझा किया और उन्होंने शादी को सर्वोच्च सम्मान देने के महत्व को साझा किया. कंगना नेकहा, ‘मैं जीवन भर रिश्तों में रही हूं और मैंने ऐसे लोगों को भी देखा है जो ऐसी चीज़ों में हैं, लेकिन मैं आपको विश्वास दिला सकती हूं कि ये महिलाओं के अनुकूल नहीं हैं. गर्भपात कराने में आपकी मदद कौन करेगा? अगर कल आप लिव-इन रिलेशनशिप में गर्भवती हो जाती हैं, तो आपकी देखभाल कौन करेगा? पुरुष शिकारी होते हैं जो किसी भी महिला को गर्भवती करके भाग सकते हैं’.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.