2 Years Of Manikarnika: मणिकर्णिका के दो साल पूरे होने पर बोली कंगना, 'फिल्म ने मेरी हड्डियां तोड़ी और साथ ही रिकॉर्ड बनाए'

2 Years Of Manikarnika: कंगना की फिल्म मणिकर्णिका, द क्वीन ऑफ झांसी को आज दो साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर कई सारी बातें बताई है.

Published date india.com Updated: January 25, 2021 4:03 PM IST
2 Years Of Manikarnika: मणिकर्णिका के दो साल पूरे होने पर बोली कंगना, 'फिल्म ने मेरी हड्डियां तोड़ी और साथ ही रिकॉर्ड बनाए'
Kangana Ranaut in a still from Manikarnika: The Queen of Jhansi (Photo Courtesy: Instagram/ @taranadarsh)

कंगना रौनत (Kangana Ranaut ) की फिल्म मणिकर्णिका, द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) को आज दो साल पूरे हो गए हैं. कंगना (Kangana Ranaut ) फिल्म के दो साल पूरे होने पर बेहद भावुक नजर आई. बता दें कि बतौर निर्देशक ये कंगना की पहली फिल्म थी. इस फिल्म में कंगना बेहद जबरदस्त एक्शन सीन करती हुई नजर आई थी, इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म में घुड़सावारी और तलवारबाजी भी की थी. ऐसे में आज कंगना ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादें शेयर की है.

कंगना रौनत (Kangana Ranaut ) ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें उन्होंने फिल्म मणिकर्णिका, द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) के उस वक्त को याद किया है जब वो इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी और कैसे उन्हें इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा था.


कंगना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘इस फिल्म ने मेरी हड्डियों को तोड़ा, 20 टांके और दो फ्रैक्चर दिए. इतना ही नहीं फिल्म ने वीकेंड,सिंगल दिन पर रिकॉर्ड तोड़े कमाई की है. महिला केंद्रित फिल्मों में भी अपनी तीसरी जगह बनाई और जापान में सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.