By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kangana Ranaut Controversy Journalists Guild Of India Media Will Not Cover The Film Judgemental Hai Kya
मीडिया से भिड़ना कंगना को पड़ा भारी, 'जजमेंटल है क्या' की नहीं होगी कोई कवरेज
गिल्ड ऑफ इंडिया ने कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या को पूरी तरह बायकॉट करने का डिसीजन लिया है.
एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजेजीआई) के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कंगना रनौत का बहिष्कार करने का फैसला लिया है और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और एक पत्रकार के बीच हुई बुरी बहस के बाद अभिनेत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है. यह तीखी बहस कंगना की आगामी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के गाने के लॉन्चिग के दौरान हुई. उस दौरान फिल्म की निर्माता एकता कपूर और अभिनेता राजकुमार राव भी मौजूद थे.
‘उर्वशी- उर्वशी’ गाने पर सलमान खान ने किया प्रभु देवा के साथ डांस, जरा ये मूव्स तो देखिए
सदस्यों ने एकता को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कंगना के व्यवहार को ‘अनुचित’ बताया है.
पत्र में लिखा था, “हम एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य, घटना और विशेष रूप से रनौत के व्यवहार की निंदा करते हुए आपसे, बालाजी फिल्म्स और रनौत से एक लिखित सार्वजनिक माफी की मांग करते हैं. हम एक गिल्ड के तौर पर रनौत का और उनके किसी भी मीडिया कवरेज का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लेते हैं.”
इस इवेंट में कंगना रनौत जो कि राजकुमार राव के साथ थीं, हमारे एक पत्रकार पर बुरी तरह भड़क उठीं, बावजूद इसके कि उसका सवाल पूरा भी नहीं हुआ था.
लेटर में लिखा है कि क्योंकि आप उस इवेंट में खुद मौजूद थीं तो आप जाहिर तौर पर इस मामले से पूरी तरह वाकिफ हैं. हम आपसे इस मामले पर एक लिखित स्टेटमेंट और कंगना द्वारा किए गए बर्ताव की निंदा की मांग करते हैं.
Entertainment Journalists’ Guild of India boycotts Kangana Ranaut, decides to “not give her any media coverage” over an incident where she accused a journalist of running a “smear campaign” against her at a song launch event of movie ‘Judgementall Hai Kya’. pic.twitter.com/ysOOV5KYrE
— ANI (@ANI) July 9, 2019
पत्र में आगे लिखा था, “निश्चित रहें हम ‘जजमेंटल है क्या’ को किसी भी तरह से प्रभावित होने नहीं देंगे. हम रनौत के अलावा आपके फिल्म और फिल्म के बाकी सदस्यों का समर्थन करेंगे.”
‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई को रिलीज होगी.
(इनपुट आईएनएस)
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
-
उर्फी जावेद पर चढ़ा 'धुरंधर 2' का खुमार, रणवीर सिंह के ऑइकोनिक सीन पर काटा बवाल, लोग बोले- तुम जैसा कोई नहीं
-
4 साल बाद क्या सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ा बड़ा सच आने वाला है सामने? हालिया पोस्ट ने मचाई खलबली
-
Dhurandhar 2: वायरल हो रही 'जसकीरत' की फोटो पर भड़के आदित्य धर, बोले- फेक कंटेंट बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें