Kangana Ranaut Becomes Bua : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बुआ बन गई हैं. उनके भाई अक्षत रनौत और ऋतु रनौत ने 20 अक्टूबर के बेटे अश्वत्थामा रनौत (Ashwatthama Ranaut) का स्वागत किया. बुआ बनीं कंगना रनौत की खुशी का ठिकाना नहीं है, वो जहां भी जाती हैं अपने साथ मिठाई का डिब्बा जरूर रखती हैं. हाल ही में कंगना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई दे रही हैं. उनके सहयोगी के पास मिठाई कई कई डिब्बे हैं, जिनमें से कंगना एक मिठाई निकालकर अपने हाथों से कैमरामैन को खिलाती हैं. कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले अपने नवजात भतीजे संग एक फोटो भी शेयर की थी, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया. पहली बार बुआ बनने से कंगना रनौत बेहद खुश हैं.
जब वो अपने नवजात भतीजे अश्वत्थामा रनौत को देखने के बाद शनिवार रात मुंबई पहुंचीं तो कंगना के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई. कंगना ने एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे पैपराजी को मिठाइयां बांटी और उन्होंने पैपराजी को अपने हाथ से मिठाई का एक टुकड़ा भी खिलाया. एयरपोर्ट पर वह पूरी तरह मुस्कुरा रही थीं और फोटोग्राफरों ने उन्हें बधाई देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. सोशल मीडिया पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut Video) का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना आइवरी सिल्क साड़ी में चेहरे पर बड़ी मुस्कान लिए एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं. उनके कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस को बुआ बनने की बधाई दी. एक शख्स ने मजाक में यह भी लिखा, ‘जिसे मिठाई मुंह में खिलाई वही एडमिन है क्या भाई?’
कंगना ने अपने भाई अक्षत रनौत (Kangana Ranaut Brother) और उनकी पत्नी ऋतु के पहले बच्चे के नाम का भी खुलासा किया. बच्चे, मां और उनके खुश परिवार के सदस्यों की तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम पर हिंदी में लिखा, ‘आज के इस शुभ दिन पर हमारे परिवार को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. मेरे भाई अक्षत और उनकी पत्नी ऋतु को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है. हमने इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वत्थामा रनौत (Ashwatthama Ranaut) रखा है.. आप सब हमारे परिवार के नए सदस्य को आशीर्वाद दें, आपके आभारी- रनौत परिवार’. कंगना ने अपने भाभी ऋतु के लिए भी लिखा, ‘मेरी प्यारी ऋतु, तुम्हें एक हंसती-खिलखिलाती लड़की से एक शानदार महिला और अब एक सौम्य मां में बदलते हुए देखना बहुत खुशी की बात है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.