कंगना रनौत को पैसे की ताकत में यकीन

अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह 'पैसे की ताकत' में यकीन रखने वाली 'आजाद लड़की' हैं।

Published date india.com Published: July 9, 2015 2:01 PM IST
Kangana Ranaut has strong believe in power of money

मुंबई: ‘तनु वेड्स मनु रिट्र्न्‍स’ की सफलता का लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह ‘पैसे की ताकत’ में यकीन रखने वाली ‘आजाद लड़की’ हैं। कंगना यहां निसान मिकरा सीवीटी के ऑटोमैटिक हैचबैक लांच के मौके पर मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं ‘पैसा सब कुछ नहीं होता’ जैसी दार्शनिक बातें नहीं बोलतीं। यह भी पढ़े:बॉलीवुड की खान तिकड़ी से प्रभावित हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

पैसा सब कुछ नहीं खरीद सकता, लेकिन यह ज्यादातर सब कुछ खरीद सकता है। पैसे से ही मैं अपने माता-पिता को एक आरामदायक जिंदगी दे पाई।” कंगना ने कहा, “मैं स्वयं का भविष्य सुरक्षित कर पाई और उन सब कामों को अपना समर्थन दे सकी, जिन्हें मैं सही मानती हूं।”

निसान कंपनी द्वारा स्वयं को चुने जाने के बारे में कंगना ने कहा, “उन्होंने मुझे चुना क्योंकि मुझे वो चीजें पसंद हैं, तो ‘हटके’ होती हैं..मैं एक आजाद खयाल लड़की हूं। मैं हमेशा अपने काम को प्राथमिकता देती हूं।” कंगना की अगली फिल्म ‘आई लव न्यूयॉर्क’ और ‘कट्टी बट्टी’ है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.