कंगना रनौत को समझ नहीं आ रही हैं 2025 में हो रही अजीब सी घटनाएं बोलीं- एक के बाद एक....अब तो...

कंगना रनौत ने संजय कपूर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह 2025 की अजीबो-गरीब घटनाओं को समझने की कोशिश छोड़ चुकी हैं और थक गई हैं.

Published date india.com Published: June 14, 2025 9:25 AM IST
Kangana Ranaut is upset on strange incidents happening in 2025 pahalgam operation sindoor plan crash sunjay kapur death
Kangana Ranaut is upset on strange incidents happening in 2025 pahalgam operation sindoor plan crash sunjay kapur death

कंगना रनौत ने संजय कपूर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह 2025 की अजीबो-गरीब घटनाओं को समझने की कोशिश छोड़ चुकी हैं और थक गई हैं. संजय कपूर का निधन एक पोलो मैच के दौरान हुआ, जब एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उनकी सांस की नली बंद हो गई, जिससे उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया.

Kangana Ranaut on Sunjay Kapur Death: अभिनेत्री कंगना रनौत ने करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन पर दुख जताया. कंगना ने इस घटना को अविश्वसनीय बताते हुए कहा कि वह 2025 की अजीबो-गरीब घटनाओं को समझने की कोशिश छोड़ चुकी हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर एक पोलो मैच खेल रहे थे, तभी एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई. इससे उनकी सांस की नली बंद हो गई और उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई.

kangana ranaut

kangana ranaut

इस खबर से स्तब्ध कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “एक और अविश्वसनीय घटना. संजय कपूर पोलो ग्राउंड पर थे, तभी एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसने उन्हें डंक मारा और उनकी सांस की नली बंद कर दी. उन्होंने खेल रोकने को कहा, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हो गई.”

कंगना ने कहा कि साल 2025 में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिनपर विश्वास करना मुश्किल है, जैसे पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बेंगलुरु भगदड़ और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा, जिसमें कई लोगों की जान चली गई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने लिखा, “यह बहुत दुखद खबर है. मैं 2025 की इन अजीब घटनाओं को समझने की कोशिश छोड़ चुकी हूं. सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करें.”

बिजनेसमैन, लेखक-अभिनेता और संजय के करीबी सुहेल सेठ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह दुखद खबर शेयर कर जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा, “संजय कपूर के निधन से गहरा दुख हुआ. उनका आज इंग्लैंड में निधन हो गया. उनके परिवार और सोना कॉमस्टार के सहकर्मियों के प्रति संवेदना.”

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 29 सितंबर 2003 को सिख रीति-रिवाज से हुई थी. 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक पूरा हुआ.

साल 2016 में करिश्मा ने संजय और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज किया था. उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी का नाम समायरा और बेटे का नाम कियान है.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.