कंगना रनौत के लिए कोई नई बात नहीं है पंगा लेना, सालों पहले से कर रही हैं ये काम

अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनीं फिल्म 'पंगा' आने वाली 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

Published date india.com Updated: January 21, 2020 10:19 AM IST
Kangana Ranaut and Jassie Gill on the poster of Panga's song, Dil Ne Kaha
Kangana Ranaut and Jassie Gill on the poster of Panga's song, Dil Ne Kaha (Photo Courtesy: Instagram/@jassie.gill)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म पंगा (panga) एक मां के सपनों की कहानी है. हमारे समाज में कहा जाता है कि एक मां के सपने बस अपने परिवार की देखभाल तक ही सीमित होने चाहिए. वैसे भी शादी के बाद एक लड़की की अपनी कोई जिंदगी नहीं रहती. पति और बच्चों के इर्द गिर्द घूमती रहती है. लेकिन अगर इससे कोई कुछ और करने का सोचे तो. सपनों से लड़ने का सोचे तो. समाज के उसूलों से पंगा लेने का सोचे तो. दरअसल, फिल्म में कंगना एक 32 साल की मां का किरदार निभा रही हैं जो एक रिटायर्ड कबड्डी खिलाड़ी है.

पैंटलेस हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, इस वीडियो में कूट-कूटकर भरा है रोमांस

32 की उम्र में वो मैदान में वापस लौटने का सपना देखती है. कंगना जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. लेकिन पंगा लेना कंगना की फितरत में शामिल है. एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था. पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था. अपने स्ट्रगल के बारे में कंगना ने कहा, ‘मैंने बहुत बुरे दिन देखे हैं. कई बार मुझे भूखे सोना पड़ा है. मेरे पैरेंट्स मुझे सारी सुविधाए दे सकते थे लेकिन मुझे वापस जाना ठीक नहीं लगा.

कंगना ने कहा कि शादी करने और मां बनने से सपने खत्म नहीं हो जाते. बस इस वक्त आपको अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो वो है फैमिली सपोर्ट की. बता दें, पंगा के ट्रेलर से सबको इम्प्रेस करने के बाद फिल्म की टीम फिल्म को दर्शकों के सामने खूबसूरती से प्रजेंट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही. डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कंगना रनौत, रिचा चड्ढा, जस्सी गिल और नीना गुप्ता हैं. ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.