By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kangana Ranaut Negates Career In Politics
करियर को लेकर कंगना का बड़ा बयान, फिल्मों में सफल हूं पॉलिटिक्स में क्यों जाऊं
कंगना फिलहाल रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ और कॉमेडी फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में काम करेंगी.
मुंबई: कंगना रनौत राजनीति को लेकर भले अपना विचार रखती हों लेकिन अदाकारा का मानना है कि वह इसे करियर के विकल्प के तौर पर नहीं देखतीं. योगी सदगुरू के साथ बुधवार शाम अपने संवाद के दौरान कंगना रनौत ने भीड़ के हाथों पीट-पीट कर हत्या सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे.
एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि क्या वह भविष्य में राजनीति से जुड़ना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति करियर नहीं होना चाहिए. मेरा मानना है कि मेरे जैसा कोई अगर राजनीति से जुड़ना चाहे तो सबसे पहले उसे विलगाव हासिल करना होगा.’’
रणवीर सिंह के बाद अब कंगना रनौत करेंगी सदगुरु से मुलाकात, जिंदगी का रहस्य जानना चाहती हैं!
अदाकारा ने कहा, ‘‘अभी मैं (फिल्मों में) इतनी सफल हूं कि मैं कहीं और करियर नहीं बनाना चाहती हूं. लेकिन अगर मैं अपने देश की सेवा करना चाहूंगी तो कहीं किसी दूसरे क्षेत्र में निहित हितों के साथ ऐसा नहीं कर सकती. तब यह टकराव होगा. इसलिए अगर कोई राजनीति से जुड़ना चाहता है तो उन्हें जाना चाहिए लेकिन उन्हें एक तरह से त्याग करना होगा.’’
कंगना फिलहाल रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ और कॉमेडी फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में काम करेंगी. फिल्म मणिकर्णिका कंगना रनौत की बड़ी फिल्म है. यही वजह है कि इसके लिए वो जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं. फिल्म की कहानी रानी लक्ष्मीबाई और ब्रिटिशर्श के बीच हुई लड़ाई पर बेस्ड है. इस फिल्म में दिखाए ज्यादातर एक्शन सीन कंगना ने खुद किए हैं.
Video: विकास गुप्ता को सांप के काटने पर ऐसा था शिल्पा शिंदे का रिएक्शन, कोई भी सुने तो शरमा जाए
इस फिल्म में कंगना की मेहनत हमें 2019 के शुरूआत में देखने को मिलेगी. फिल्म का टीजर 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. कंगना हाल ही में कोयंबटूर से 30 किमी दूर स्थित ध्यानलिंग आदिशक्ति आश्रम पहुंचीं और वहां उन्होंने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. कंगना की ये तस्वीरें वायरल हुई थीं.
Also Read:
-
कंगना रनौत को याद आए कॉलेज वाले दिन, कहा 'प्रिंसिपल मैम को मुझपर प्राउड था'
-
बाप रे बाप! ये क्या बोल गए विधायक जी...Kangana Ranaut के गाल से भी चिकनी सड़कें बनाएंगे, क्या कहेंगी कंगना?
-
2 Years Of Manikarnika: मणिकर्णिका के दो साल पूरे होने पर बोली कंगना, 'फिल्म ने मेरी हड्डियां तोड़ी और साथ ही रिकॉर्ड बनाए'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें