By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kangana Ranaut Preparing To Play Jayalalithaa Roja Fame Arvind Swamy To Appear In Mgrs Role
जयललिता का किरदार निभाने की तैयारी में कंगना रनौत, एमजीआर के रोल में दिखेंगे 'रोजा' फेम अरविंद स्वामी
फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्मों के शीर्ष फिल्मकारों में शुमार विजय करेंगे.
मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता अरविंद स्वामी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म (बायोपिक) में एम जी रामचंद्रन (एमजीआर) की भूमिका निभाएंगे. वहीं अदाकारा कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभाएंगी.
तमिल में फिल्म का नाम ‘थलाइवी’ और हिंदी में ‘जया’ रखा गया है. फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्मों के शीर्ष फिल्मकारों में शुमार विजय करेंगे. जयललिता का दिल का दौरा पड़ने से पांच दिसंबर 2016 को निधन हो गया था. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘एमजीआर और जयललिता ने 1965 से 1973 के बीच 28 फिल्मों में अभिनय किया था.’
अभिनेता से नेता बने एमजीआर ने 1972 में द्रमुक से अलग होने के बाद अन्नाद्रमुक का गठन किया था, जो 1977 में राज्य में सत्ता में आई थी. वह लगातार 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे.
सूत्र ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को एक ऐसे कलाकार की तलाश थी, जो अपनी भूमिका के साथ न्याय करने के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में धाराप्रवाह हों. अरविंद दोनों मानदंडों पर खरे उतरे हैं.
फिल्म की पटकथा ‘बाहुबली’ और ‘मणिकर्णिका’ की कहानी लिखने वाले के वी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है और इसका निर्माण ‘विब्री और कर्मा मीडिया एंड इंटरटेनमेंट’ के बैनर तले विष्णु प्रधान इंदूरी और शैलेश आर सिंह कर रहे हैं. निर्माताओं ने कहा कि स्वामी 15 नवबंर से फिल्म पर काम शुरू करेंगे.
ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म ‘वॉर’, ख़ुशी से झूमे ऋतिक रोशन ने कहा- अब मैं अपना बेंचमार्क…
यह एक बहुभाषी फिल्म है जिसकी शूटिंग दिवाली के बाद से शुरू होगी और फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग कर्नाटक में मैसूर के पास होगी. तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के अपने किरदार की तैयारियों में कंगना इन दिनों पूरी तरह से डुबी हुई हैं.
आपको बता दें कि अरविंद स्वामी साल 2016 की ‘डियर डैड’ बॉलीवुड में आखिरी बार देखे गए थे. स्वामी को मणिरत्नम की रोजा (1992) और बॉम्बे (1995) में उनकी भूमिकाओं के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है.
(इनपुट-भाषा)
Also Read:
-
'जब मौत बरस रही थी, वो बचा रही थी जिंदगियां', 26/11 की नर्स की कहानी बताएंगी Kangana Ranaut, पोस्टर आउट
-
'शर्म नहीं आती', राहुल गांधी संग शादी की अफवाहों पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- राजनीति में भी महिलाओं की इज्जत नहीं
-
'शर्म नहीं आती', राहुल गांधी संग शादी की अफवाहों पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- राजनीति में भी महिलाओं की इज्जत नहीं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें