Kangana Ranaut: 'मणिकर्णिका' के लिए कंगना की अजीबो-गरीब डिमांड, फिल्म को मिलना चाहिए था नेशनल अवार्ड

Kangana Ranaut Manikarnika: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादास्पद बयान के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं.

Published date india.com Updated: March 25, 2019 12:55 PM IST
Kangana Ranaut: 'मणिकर्णिका' के लिए कंगना की अजीबो-गरीब डिमांड, फिल्म को मिलना चाहिए था नेशनल अवार्ड
Kangana Ranaut (Photo Courtesy: SUJIT JAISWAL/AFP/Getty Images - India.com)

Kangana Ranaut Manikarnika: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादास्पद बयान के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं. कंगना की आखिरी फिल्म मणिकर्णिका में काफी कंट्रोवर्सी में रही थी. हालांकि इस मूवी में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. फिल्म के डायरेक्शन से लेकर स्टारकास्ट तक इस फिल्म पर काफी बवाल हुआ था. इस फिल्म को बनाने का सारा क्रेडिट खुद कंगना ने खुद ले लिया था. ये बात फिल्म के डायरेक्टर कृष (जिन्होंने फिल्म का काफी हिस्सा शूट किया था) को पसंद नहीं आई थी. यही नहीं कंगना के हस्ताक्षेप से होकर कई एक्टर्स ने आधी फिल्म शूट करके छोड़ दी दी. कंगना को पूरी फिल्म इंडस्ट्री की इस बात से भी आपत्ति थी कि फिल्म का जितना प्यार और सपोर्ट मिलना चाहिए था वो नहीं मिला. हाल ही में मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने नेशनल अवार्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि कुछ चीजें हैं जो अगर आप सम्मान नहीं करेंगे, तो बदले में उस संगठन के लिए अपमानजनक है.

कंगना ने कहा, इसलिए अगर मैं या मेरी फिल्म मणिकर्णिका नेशनल अवॉर्ड नहीं जीत पाती है तो उस पुरस्कार समारोह की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया जा सकता है, लेकिन ऐसे मैं अन्य कोई मुझसे अच्छा करता है कहने के लिए पर्याप्त होगा कि वह मुझसे बेहतर है.कंगना ने आगे कहा, मुझे लगता है कि पिछले साल तब्बू जी ने अंधाधुन में बेहद शानदार काम किया था. उन्होंने जो किया, उसे देखकर मैं हैरान हो गयी थी.

बता दें, ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ की सफलता के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड में उनको बिल्कुल समर्थन नहीं मिला. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके खिलाफ गिरोह बनाने वालों को वह बेनकाब कर देंगी. कंगना ने कहा, “अगर वे मेरा समर्थन करते तो भी मुझे क्या फायदा होता? मैं पहले ही 3-4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं. मैं 31 वर्ष की हूं और फिल्मकार हूं. मुझे प्रचार के लिए किसी की आवश्यकता नहीं है, लेकिन मेरा सवाल है कि झांसी की रानी क्या मेरी चाची है? वो जो आपके लिए हैं, वही मेरे लिए हैं. फिर ये लोग इतने क्यों डरे हैं? सिर्फ इसलिए कि मैंने वंशवाद, भाई-भतीजावाद के बारे में बात की और इससे वे हिल गए और उन्होंने मेरे खिलाफ गैंग बना लिया.”

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.