By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kangana Ranaut Says Rani Laxmibais Stories Also Read In Childhood But Her Magnitude Is Now Known
रानी लक्ष्मीबाई की गाथाएं बचपन में पढ़ी थीं, उनकी प्रचंडता अब पता चली: कंगना रनौत
आज रानी लक्ष्मीबाई जयंती है. कंगना रनौत फिल्म 'मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी' में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं.
मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह रानी लक्ष्मीबाई के कारण आजादी के मूल्य को समझती हैं. कंगना ने एक बयान में कहा कि ‘मैं सभी की तरह रानी लक्ष्मीबाई की गाथाओं और पौराणिक बातों को सुनकर बड़ी हुई हूं, लेकिन उस वक्त मैं उनकी जिंदगी की प्रचंडता को नहीं जानती थी. उनकी युवावस्था शत्रुओं से लड़ने और आम लोगों को योद्धा बनाने में बीत गई.’ बता दें कि आज रानी लक्ष्मीबाई की जयंती है.
‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ का पोस्टर जारी… सही मायने में क्वीन दिख रहीं कंगना
कंगना ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी के बारे में जो चीजें अज्ञात हैं, वह यह है कि उन्होंने गोद लेने व महिला सशक्तिकरण जैसी आज के समय में स्वीकार्य कई चीजों के लिए लड़ाई लड़ी. वह पूर्ण रूप से छुआछूत के खिलाफ थीं और कभी भी जाति व्यवस्था में विश्वास नहीं रखती थीं. वह ब्राह्मण थीं, जो क्षत्रियों की तरह लड़ती थीं. उन्होंने बरगद प्रथा, पर्दा प्रथा, जाति व्यवस्था और छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उन्होंने इन सभी चीजों से निरंतर लड़ाई लड़ी और इन पर विजय प्राप्त की.’ उन्होंने कहा कि वह एक दूरद्रष्टा थीं और मैं उनके कारण आजादी का मूल्य अधिक समझती हूं.

कंगना फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में हैं.
बता दें कि राधाकृष्ण जगरलामुदी द्वारा निर्देशित ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी को चित्रित किया गया है. कंगना उनकी जिंदगी को पर्दे पर साकार करती दिखाई देंगी. फिल्म का पोस्टर काफी पहले ही रिलीज़ हो चुका है. झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 में अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें