क्या आलिया से होता है कंगना का पारा हाई? 'जिगरा' की रिलीज पर कसा तंज...करण को भी सुनाई खरी-खोटी

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर आलिया भट्ट और करण जौहर पर निशाना साधा है.

Published date india.com Published: October 12, 2024 5:00 PM IST
kangana ranaut slams on alia bhatt and karan johar on low income of jigra
kangana ranaut slams on alia bhatt and karan johar on low income of jigra

कंगना रनौत कई बार आलिया भट्ट पर निशाना साध चुकी हैं और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसे आलिया से जोड़कर देखा जा रहा है. कंगना ने यह पोस्ट आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ की रिलीज के बाद किया है. इसमें आलिया मुख्य भूमिका में हैं. कंगना ने अपने पोस्ट में महिला केंद्रित सिनेमा के पतन की बात कही है, जिसे आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ पर तंज माना जा रहा है. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘जब आप महिला केंद्रित फिल्मों को खत्म करते हैं, और आप सुनिश्चित करते हैं कि वे आगे न बढ़ें, इसलिए जब आप उन्हें बनाते हैं तब भी वे नहीं चलतीं. फिर से पढ़े. धन्यवाद.’

करण जौहर और आलिया भट्ट पर कसा तंज
माना जा रहा है कि इस पोस्ट में कंगना ने आलिया की ‘जिगरा’ पर तंज कसा है क्योंकि इसे महिला केंद्रित फिल्म बताया जा रहा है. आलिया ने न केवल इसमें अभिनय किया, बल्कि करण जौहर के साथ इसका निर्माण भी किया. यह भी कहा जा रहा है कि कंगना ने इस पोस्ट के जरिए करण जौहर पर भी निशाना साधा है.

कच्ची उम्र में 55 साल की नौकरानी को देख बहक गए थे ओम पुरी, मौका पाते ही शारीरिक संबंध तक बनाया 8

‘जिगरा’ की ओपनिंग डे पर कमाई
फिल्म ‘जिगरा’ को समीक्षकों ने तो सराहा, लेकिन कमाई बहुत कम की. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जिगरा’ ने पहले दिन 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. कंगना की फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं. इनमें ‘थलाइवी’, ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ शामिल हैं.

‘गंगूबाई…’ के दौरान परेशानी
वहीं जब गंगूबाई के लुक में एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था तो कंगना ने आलिया पर भी निशाना साधा था. इसके बाद कंगना ने पोस्ट में स्मृति ईरानी को टैग किया और लिखा कि ऐसे माता-पिता और फिल्म प्रमोटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.