कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला पोस्टर हुआ लॉन्च

फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी

Published date india.com Updated: May 5, 2017 10:28 AM IST
Kangana Ranaut starrer film Manikarnika the Queen of Jhansi poster released | कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला पोस्टर हुआ लॉन्च

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही अपनी नयी फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ को लेकर आने वाली हैं. फिल्म का पहला पोस्टर आज रिलीज हुआ है. वैसे कंगना इन दिनों वाराणसी में हैं. वाराणसी पहुंची कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई के गेटअप में करीब 15 मिनट गंगा की पूजा-अर्चना की और गंगा आरती देखी और गंगा में डुबकी लगाई.

इस मौके पर कंगना ने कहा, ”फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अचीवमेंट है. फिल्म की शूटिंग बनारस, झांसी, ग्वालियर समेत कई जगहों पर होगी.

बता दें कि ये फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक है. जो 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी.  इस फिल्म के निर्देशक राधा कृष्णा जगरलमुदी है. ‘बाहुबली’ का स्क्रीनप्ले लिखने वाले के वी विजेंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी लिखी है.

फिल्म की शुटिंग जून के पहले हफ्ते में शुरु होगी.फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई की बेटी, पत्नी, मां और आजादी की लड़ाई की पहली वीरांगना के रूप में कैरेक्टर प्ले कर रही हैं. फिल्म के लिए वो घुड़सवारी और तलवार चलाना सीख रही हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.