कंगना रनौत ने फिर साधा दीपिका पादुकोण पर निशाना

कंगना ने साफ़ तौर पर कहा है की अगर दीपिका कोई बात पसंद नहीं करती हैं तो फिर खामखा उन्हें कॉल और मेसेज क्यों करती हैं और आखिर क्यों दीपिका उनकी तरफ बार-बार दोस्ती का हाथ बढाती हैं।

Published date india.com Updated: January 19, 2016 10:52 AM IST
Kangana Ranaut targeted Deepika Padukone again| कंगना रनौत ने फिर साधा दीपिका पादुकोण पर निशाना

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। कुछ दिन पहले कंगना ने अपने स्ट्रगल को लेकर बेहद चौंकानेवाली बातें खुले तौर पर सबके सामने रख दी थीं। अब कंगना ने अपनी बेबाकी की मिसाल देते हुए हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है।

एक मैगज़ीन में छपे कंगना रनौत के इंटरव्यू के मुताबिक दीपिका पादुकोण व्यर्थ की बातें करती हैं। कंगना ने साफ़ तौर पर कहा है की अगर दीपिका कोई बात पसंद नहीं करती हैं तो फिर खामखा उन्हें कॉल और मेसेज क्यों करती हैं।  कंगना ने यह भी कहा की आखिर क्यों दीपिका उनकी तरफ बार बार दोस्ती का हाथ बढाती हैं। यह भी पढ़ें: कई शादीशुदा लोगों के साथ कंगना ने लगाया दिल पर किसीने भी नहीं निभाया उनका साथ

सके अलावा कंगना ने एक और इंटरव्यू में यह भी कहा है की उनकी ज़िन्दगी में  किसी नेगेटिव या डुअल पर्सनैलिटी  के लिए कोई जगह नहीं है और ना ही वो ऐसे लोगों को सुधारने में अपनी पॉजिटिव एनर्जी वेस्ट करेंगी। यह भी पढ़ें: कंगना ने किया शादी का इरादा, कौन होगा बॉलीवुड की क्वीन का शहज़ादा?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कंगना ने आगे कहा की वो जैसी हैं, सबके सामने हैं। वो कभी भी नकली चेहरे के साथ लोगों से नहीं मिलती। कंगना को इस बात का ताज्जुब होता है कहीं भी उन्हें सच्चे लोग नहीं दिखाई देते हैं ।कंगना ने बताया की वो इसी वजह से सोशल मिडिया से भी दूर हैं। वो नहीं चाहती की कोई उनकी मर्ज़ी के बिना उनसे संपर्क या बात करे।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.