कंगना रनौत ने बाबा केदारनाथ के दरबार में टेका मत्था, कहा 'हर-हर महादेव'

Kangana Ranaut Reaches Kedarnath Temple: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं है.

Published date india.com Published: May 25, 2023 8:19 AM IST
Video: कंगना रनौत ने बाबा केदारनाथ के दरबार में टेका मत्था, कहा 'हर-हर महादेव'

Kangana Ranaut Reaches Kedarnath Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बुधवार को बाबा केदारनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए. कंगना के पहुंचे से ठीक एक दिन पहले अक्षय कुमार भी बाबा के दर पर अपनी अर्जी लेकर आए थे. कंगना ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये बताया कि वो पहली बार बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची हैं. बता दें अक्षय और कंगना से पहले सारा अली खान भी बाबा केदार के दर्शन करने पहुंची थी. वैसे सारा अक्सर वहां पर आती जाती रहती हैं. हालांकि कंगना का ये पहला दौरा था केदारनाथ का इस दौरान उन्होंने केदारनाथ मंदिर में अपना मत्था टेका और भगवान महादेव का आशीर्वाद लिया है. कंगना ने महादेव के दर्शन के बाद हर-हर महादेव का जयकारा भी लगाया.

महादेव के दरबार में कंगना

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘आज फाइनली केदारनाथ जी में दर्शन किए, वो भी मेरे पूज्यनीय कैलाशनंद जी महाराज और विजेंद्र प्रसाद जी के साथ. थैंक्य यू..’ कंगना रनौत ने ट्विटर अकाउंट पर बाबा केदारनाथ दर्शन की कुछ फोटोज़ पोस्ट की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह माथे पर तिलक-छापा लगाए हुए नजर आ रही हैं. फोटो के बैकग्राउंड में केदारनाथ मंदिर भी नजर आ रहा है. महादेव के दर्शन के बाद कंगना रनौत के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है.

कंगना ने लगाया माथे पर तिलक

इस वीडियो में कंगना रनौत नीले रंग का सूट पहने हुई हैं. कान में बड़े-बड़े झुमके और माथे पर तिलक लगाए दिखीं. इस वीडियो में कंगना रनौत हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का भक्ति में सराबोर ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और भोलेनाथ के वीडियो में दर्शन कर वो भी भक्ति में डूबकर हर हर महादेव कमेंट में लिख रहे हैं.

अक्षय कुमार ने भी किए थे दर्शन

इससे पहले खिलाड़ी कुमार केदारनाथ में भोलनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. एक्टर ने केदारनाथ मंदिर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- ‘जय बाबा भोलेनाथ.’ इसके साथ ही अक्षय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए थे.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.