अपने संघर्ष पर किताब लिखना चाहती हैं कंगना

अभिनेत्री कंगना रनौत अपने जीवन के संघर्ष पर किताब लिखना चाहती हैं, जिसमें उनके फिल्मी करियर से पहले और बाद की जद्दोजहद शामिल है

Published date india.com Published: January 16, 2016 12:00 PM IST
Kangana wants to write a book on his struggles | अपने संघर्ष पर किताब लिखना चाहती हैं कंगना

अभिनेत्री कंगना रनौत अपने जीवन के संघर्ष पर किताब लिखना चाहती हैं, जिसमें उनके फिल्मी करियर से पहले और बाद की जद्दोजहद शामिल है। पत्रकार बरखा दत्त की किताब ‘द अनक्वाइट इंडिया’ के विमोचन पर मौजूद कंगना ने कहा, “जिस तरह से मैं अपनी असफलता से जूझी हूं, वह काफी गंभीर है और मैं इस बारे में किताब लिखना चाहती हूं।”

कंगना ने कहा, “मैंने करीब 10 साल तक संघर्ष किया है और मुझे लगता है कि आज जो मैं हूं, इसी की बदौलत हूं। जब आप कुछ हारते हैं और असफल होते हैं, तो उस पल में भी आप अपने आत्मसम्मान को किस तरह बरकरार रखते हैं, यह अधिक महत्वपूर्ण है।”यह भी पढ़े :कंगना राणावत ने किया खुलासा,17 की उम्र में हुआ था फिजिकल हैरेसमेंट

फिल्म जगत में कदम रखने से पहले कंगना डॉक्टर बनना चाहती थीं। उनका कहना है कि स्कूल से ही सफलता और कक्षा में प्रथम आना उनके लिए महत्वपूर्ण रहा है और ऐसा न होने पर उन्होंने अपने अभिभावकों का गुस्सा भी झेला है।इस पर कंगना ने कहा, “हमें अपने बच्चों को सिखाना चाहिए कि असफल होने में कुछ भी गलत नहीं है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता और इस तरह का आत्मविश्वास होना जरूरी है।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.