दर्शकों का प्यार बटोरनेवाली क्वीन का सिक्वल अब जल्द ही देखने को मिलेगा. क्यूंकि कंगना ने इस सिक्वल के लिए हामी भर दी है. सूत्रों के मुताबिक अब जल्द ही इसपर काम शुरू हो सकता है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मूवी के सिलेक्शन में कंगना काफी सोच समझकर फैसला करती हैं, इसलिए क्वीन के चाहनेवालों के लिए ये बड़ी खबर साबित होगी.
तनु वेड्स मनु रिटर्न के बारे में कंगना का कहना था कि वह नहीं चाहती थी कि इस मूवी का सिक्वल बने. पर इस मूवी के दोनों पार्ट एक दुसरे से एकदम अलग होने के कारण कंगना ने इस सिक्वल के लिए हामी भरी. इसी तरह क्वीन को लेकर भी कंगना का यही मानना था कि इस कहानी का सिक्वल बनाना, कहानी की मांग के नज़रिए से ठीक नहीं होगा, पर लोगों की डिमांड के चलते इस विकास बहल इस मूवी का सिक्वल बनाना चाहते हैं. जिसकी कहानी लगभग पूरी हो चुकी है. इसपर कंगना का कहना है कि यदि उन्हें कहानी पसंद आइ तो वे इस फिल्म को ज़रूर करेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.