By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kangna Ranaut Reveal Ranbir Kapoor Came To My House Offered Me To Do Sanju Here What She Says About Salman
Ranbir Kapoor ने घर आकर कहा था प्लीज मेरी फिल्म कर लो...सलमान को लेकर कही ऐसी बात
Kangana Ranaut On Ranbir & Salman Khan: कंगना रनौत ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि सलमान खान और रणबीर कपूर उन्हें सुपरहिट फिल्में ऑफर कर चुके हैं
Kangana Ranaut On Ranbir & Salman Khan: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रौनत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म का ट्रेलर जब से सामने आया है, कई तरह के सवाल उठ रहे हैं और कुछ लोग इस पर बैन लगाने तक की मांग कर रहे हैं. इसी बीच में कंगना ने खुलासा कियै है कि सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक कई सारे सितारे उन्हें फिल्में ऑफर कर चुके हैं, लेकिन वो सिरे से मना कर चुकी हैं. दरअसल सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने खुलकर बात की है और बताया है कि उन्होंने कैसे फिल्म से मना कर दिया.
सलमान ने ऑफर की थी कंगना को दो फिल्में
सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि सलमान खान ने मुझे बजरंगी भाईजान में एक किरदार ऑफर किया था. मैंने सोचा यह क्या भूमिका है और फिर उन्होंने फिर मुझे सुल्तान के लिए भी संपर्क किया था लेकिन इसके लिए भी मैंने मना कर दिया और वह कहने लगे ‘अब मैं तुम्हें और क्या ऑफर कर सकता हूं?’ हालांकि कंगना ने इसके साथ ही बताया कि भले ही मैंने उनके फिल्मों में किरदारों को मना कर दिया था लेकिन वो इसके बाद भी वो मेरे प्रति बहुत दयालु हैं और वह मुझे बातें करते रहते हैं. वह इमरजेंसी देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं.
‘रणबीर मेरे घर आए थे संजू के लिए’- कंगना
राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू पर्दे पर सुपरहिट रही थी, ऐसे में इसके बारे में करते हुए कगंना ने खुलाया किया है कि उन्हें संजू में भी रोल ऑफर हुआ था. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘संजू’ में अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियां बी नजर आई थीं, लेकिन कंगना ने इससे दूरी बना ली थी. इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘रणबीर मेरे घर आए थे और बोले संजू में रोल कर ले प्लीज, मैंने वो रोल नहीं किया.’ हालांकि कंगना न ये नहीं बताया कि कौन से किरदार उन्हें ऑफर हुआ था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें