Kannada Actor Director Hemant Kumar Molested And Made Private Video In The Name Of Giving Lead Role In Film Send To Judicial Custody
फिल्म में लीड रोल दिलाने के नाम पर छेड़छाड़ और प्राइवेट वीडियो बनाने वाले निर्माता हेमंत को न्यायिक हिरासत, लगे हैं और भी कई गंभीर आरोप
यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के तहत फिल्म निर्माता हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर बेंगलुरु की राजाजीनगर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
kannada actor director hemant kumar molested and made private video in the name of giving lead role in film send to judicial custody
फिल्म निर्माता हेमंत कुमार पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है. उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि हेमंत ने उनसे 2022 में संपर्क किया था और अपनी आगामी फिल्म ‘रिची’ में उन्हें मुख्य भूमिका देने का वादा किया था. दोनों के बीच 2 लाख रुपए का एक समझौता हुआ, जिसमें 60,000 रुपए एडवांस भी दिए गए. हालांकि, फिल्म की शूटिंग और रिलीज को लेकर बार-बार देरी हुई, जिससे वह निराश हो गई. यही नहीं इस दौरान प्रोड्यूसर हेमंत ने कई अनुचित डिमांड भी की.
अभिनेत्री ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि हेमंत ने उन्हें फिल्म के कुछ सीन्स के लिए उत्तेजक और आपत्तिजनक कपड़े पहनने के लिए दबाव बनाया. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कुछ अश्लील सीन करने के लिए उन पर दबाव डाला गया और हेमंत ने उन्हें अनुचित तरीके से छूने का प्रयास भी किया. यह सब उनके लिए बेहद परेशान करने वाला और दर्दनाक अनुभव रहा.
अभिनेत्री ने दावा किया कि मुंबई में एक प्रमोशन के दौरान भी हेमंत का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था. वह लगातार उनका उत्पीड़न करते रहे. जब उन्होंने हेमंत के खिलाफ विरोध जताया, तो उन्होंने उन्हें धमकाने के लिए गुंडों को भेजने की धमकी दी, जिससे वह डर गई.
शिकायत में यह भी कहा गया है कि हेमंत ने अभिनेत्री को एक चेक दिया था, जिसे बाद में बैंक ने बाउंस कर दिया. इसके अलावा, बिना अभिनेत्री की अनुमति के फिल्म के कुछ अनसेंसर्ड और संवेदनशील सीन्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए गए, जिससे उनकी निजता और सम्मान को ठेस पहुंची. इन सभी आरोपों के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और हेमंत को गिरफ्तार कर लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.