By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kantara A Legend Chapter 1 First Look And Teaser Released See The Video
Kantara Chapter 1 Teaser: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का टीजर जारी, ऋषभ शेट्टी के लुक ने उड़ाए होश
Kantara Chapter 1 Teaser: 2022 में साउथ की फिल्म कांतरा ने जबरदस्त धमाका किया था, वहीं अब इसका प्रीक्वल भी आने को तैयार है.
Kantara A Legend Chapter-1: कांतारा: ए लीजेंड” ने पिछले साल बाक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. अब इसके बाद मेकर्स इस फिल्म का प्रीक्वल यानी “कांतारा चैप्टर 1 लेकर आ गए हैं. फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने निर्देशक और अभिनेता के रूप में काम किया है. कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1 की पहली झलक रिलीज कर दी गई है. इसमें ऋषभ शेट्टी का एकदम खतरनाक अंदाज नजर आ रहा है. बेशक कांतारा बाहुबली और केजीएफ जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे सकती है. ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था, ऐसे में अब इसकी अपार सफलता के बाद मेकर्स प्रीक्वल (कांतारा ए लेजेंड चैप्टर-1) दर्शकों के सामने लेकर आए हैं जो और भी दमदार लग रहा है.
‘कांतारा’ के प्रीक्वल का टीजर रिलीज
‘कांतारा’ ऋषभ शेट्टी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट फिल्मों में से एक है. यह 2022 की भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही, जिसने अपने कलेक्शन से बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों तक को मात दी. ‘कांतारा’ की स्टोरी सबने देखी. मेकर्स अब फिल्म के पहले पार्ट की स्टोरी लोगों को बताना चाहते हैं. मंगलवार को खूंखार अवतार में ऋषभ शेट्टी का फर्स्ट लुक शेयर किया गया.
फिर से वापस आ रहे हैं ऋषभ शेट्टी
‘कांतारा’ ने पिछले साल ग्लोबल स्तर में तहलका मचा दिया था, और दर्शकों को अपनी लोककथाओं पर आधारित कहानी से दीवाना कर दिया था, जिसमें मानवता और प्रकृति के बीच जटिल संबंध की खोज की गई थी. होम्बले फिल्म्स ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ फिर से वापसी कर रहा है. टीजर एक अनूठे स्पर्श के साथ खत्म होता है – संगीत के सात अलग-अलग राग उन सात भाषाओं में से हर का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनमें ‘कंतारा चैप्टर 1’ रिलीज की जाएगी.
जल्द शुरू होगी शूटिंग
वहीं ‘कांतारा चैप्टर 1’ के अगले साल रिलीज होने की खबर है, जो सात भाषाओं में दर्शकों को लुभाएगी. इसकी शूटिंग दिसंबर के अंत में शुरू होगी. फिलहाल फिल्म के कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है. मूवी सिर्फ एक नहीं, बल्कि 7 भाषाओं में रिलीज होगी। ‘कांतारा चैप्टर-1’ को हिंदी और कन्नड़ सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और बंगाली भाषा में रिलीज होगी. कहानी का बड़ा हिस्सा मुख्य रूप से मैंगरोल में शूट किया जाएगा. इसकी शूटिंग दिसंबर के अंत में शुरू होगी. फिलहाल फिल्म के कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है.
Also Read:
-
दूसरे हफ्ते भी Kantara Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने लूटे इतने करोड़
-
Kantara Chapter 1 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने दुनिया भर से बटोरे इतने करोड़
-
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 500 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, लोग बोले- मिस मत करना
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें