Kantara Chapter 1 Vs Sunny Sanskari: बॉक्स ऑफिस के राजा बने ऋषभ शेट्टी, पहले दिन ही छापे इतने करोड़...सनी संस्कारी भी भागी सरपट

Kantara Chapter 1 Vs Sunny Sanskari: 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली. इस दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई, एक तरफ साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' और दूसरी तरफ बेहतरीन कलाकारों से सजी बॉलीवुड फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'.

Published date india.com Updated: October 3, 2025 9:37 AM IST
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Rishabh Shetty becomes the king of the box office earning 60 cr on first day Sunny Sanskari also runs at full speed
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Rishabh Shetty becomes the king of the box office earning 60 cr on first day Sunny Sanskari also runs at full speed

Kantara Chapter 1 Vs Sunny Sanskari Box Office: फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, दोनों फिल्मों का प्रचार लंबे समय से किया जा रहा था और दर्शकों के बीच इनमें खासा उत्साह भी देखा गया था. खास बात यह भी रही कि दोनों फिल्मों ने एक ही दिन सिनेमाघरों का रुख किया, जिससे इनमें बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिली.

बात करें अगर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की, तो यह साल 2022 में आई हिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. इस बार भी फिल्म की कहानी लोकगाथाओं, संस्कृति और अध्यात्म से गहराई से जुड़ी हुई है. ऋषभ शेट्टी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसके निर्देशक भी हैं. उनके साथ फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और प्रमोद शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म के ट्रेलर से ही लोगों का एक्साइटमेंट पीक पर था और इसका असर ओपनिंग डे पर भी साफ दिखा.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जो 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक है.

वहीं अब बात करें अगर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की तो, यह एक टिपिकल बॉलीवुड मसाला फिल्म है, जिसमें रोमांस, इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का लगाया गया है. फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का जबरदस्त प्रचार और स्टारकास्ट मजबूत होने के बावजूद फिल्म को ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी ओपनिंग नहीं मिल सकी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की. यह कमाई छुट्टी के दिन के हिसाब से औसत कही जा सकती है.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.