'कांतारा' ने बनाया 1 करोड़ टिकट बेचने का अनोखा रिकॉर्ड, 41 दिन में कमाई कर मचाया बवाल

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.

Published date india.com Published: November 11, 2022 9:30 AM IST
Kantara 2: Rishab Shetty Finally Confirms Prequel as His Action-Thriller Clocks 100 Days, Says 'What You Saw is Actually Part 2'
Kantara 2: Rishab Shetty Finally Confirms Prequel as His Action-Thriller Clocks 100 Days, Says 'What You Saw is Actually Part 2'

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने एक तरफ जहां देश में 276.56 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है, वहीं इसने एक नया अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है. पौराणिक कथाओं पर आधारित इस कन्नड़ फिल्म ने कर्नाटक में 1 करोड़ टिकट बेचने का रिकॉर्ड बनाया है. किसी भी फिल्म के लिए कांतारा एक मील का पत्थर साबित हुई है. सिर्फ 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अकेले कन्नड़ वर्जन से 41 दिनों में 151.80 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 353 करोड़ रुपये को पार कर गई है.

Kantara Box Office Collection: ‘कांतारा’ का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है. उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है और वह इस फिल्म के हीरो भी हैं. फिल्म 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी. जबकि इसे 14 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया था. सभी भाषाओं में 41 दिनों में फिल्म ने देश में 276.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, अब इसकी कुल कमाई करीब 325 करोड़ रुपये है.

‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी बोले- हिंदी फिल्मों में काम नहीं करूंगा

‘कांतारा’ ने जहां बुधवार को रिलीज के 41वें दिन कन्नड़ में करीब 30 लाख रुपये का कारोबार किया, वहीं देशभर में इसने 2.30 करोड़ रुपये कमाए. दिलचस्प बात यह है कि हिंदी वर्जन में फिल्म की कमाई इस समय सबसे अच्छी है. ‘कांतारा’ ने जहां बुधवार को रिलीज के 41वें दिन कन्नड़ में करीब 30 लाख रुपये का कारोबार किया, वहीं देशभर में इसने 2.30 करोड़ रुपये कमाए. दिलचस्प बात यह है कि हिंदी वर्जन में फिल्म की कमाई इस समय सबसे अच्छी है.

बता दें कि ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म का स्क्रिप्ट लिखने से लेकर उसमे ज़बरदस्त एक्टिंग तक की है. फ़िल्म कांतारा में ऋषभ ने Kaadubettu shiva की भूमिका निभाई थी. इस फ़िल्म में उन्होंने काम करने के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.