कपिल शर्मा बने पापा, ट्विटर पर शेयर की खुशखबरी, बधाई देने वालों का लग गया तांता, देखें POST

कपिल और गिन्नी ने पिछले साल दिसंबर में ही शादी भी की थी.

Published date india.com Published: December 10, 2019 9:39 AM IST
कपिल शर्मा बने पापा, ट्विटर पर शेयर की खुशखबरी, बधाई देने वालों का लग गया तांता, देखें POST
कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ  

नई दिल्ली: कॉमेडी जगत के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा के घर से एक अच्छी खबर आई है. लंबे इंतजार के बाद कपिल आखिरकार ‘पापा’ बन ही गए. कपिल और गिन्नी चतरथ ने एक ‘बेबी गर्ल’ को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को कपिल ने ट्विटर के जरिए अपने फैन्स तक पहुंचाई और फिर शुभकामनाओं की झड़ी लग गई. कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भगवान ने ‘बेबी गर्ल’ से नवाजा है. आप सब का आर्शीवाद चाहिए. बहुत प्यार. जय माता दी”.

सोनम कपूर ने पहना बहन रिया का डिजाइनर आउटफिट, सोशल मीडिया पर छाई PHOTOS

कपिल के इस पोस्ट पर देश के कई हस्तियों ने उन्हें दुआएं दी और आशीर्वाद दिया. इस लंबी फेहरिश्त में स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल, सिंगर गुरु रंधावा, अरुणाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत कई नामचीन लोग शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ये हैं कुछ ट्वीट्स :

PHOTOS: दिशा पटानी के हॉट अंदाज ने एक बार फिर ढाया कहर, तारीफ करने को टूट पड़े लोग

डेटिंग, शादी और सेक्स को ‘NO’ कह रहीं इस देश की लड़कियां, मुश्किल में पड़े लड़के

बीते दिनों कपिल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और उनकी पत्नी गिन्नी इस नए मेहमान को लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं. कपिल ने बताया कि उन्होंने आने वाले मेहमान के लिए सारी तैयारियां कर ली हैं. आपको बता दें कि कपिल और गिन्नी ने पिछले साल दिसंबर में ही शादी भी की थी. कपिल ने शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी जिसमें बी टाउन के कई सितारों ने शिरकत की थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.