एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने अपने बॉयफ्रेंड वत्सल सेठ के साथ चुपके से शादी करके सबको हैरान कर दिया. इशिता की इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन अपने परिवार के साथ आशीर्वाद देने पहुंचे थे. अजय ने फिल्म ‘दृश्यम’ में इशिता के पिता का रोल निभाया था. इशिता को कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ में लीड रोल मिला. ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म में वो कपिल के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी लेकिन हैरानी की बात ये है कि कपिल अपनी इस एक्ट्रेस की शादी में ही नहीं पहुंचे.
इशिता की शादी में अजय देवगन के अलावा बॉबी देओल और सोहेल खान भी पहुंचे थे लेकिन जिस एक्टर के साथ वो फिल्म कर रही है वो ही नहीं पहुंचा. और इसकी वजह कपिल शर्मा की नाराज़गी बताई जा रही है. बॉलीवुडलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक कपिल अपनी ‘फिरंगी’ एक्ट्रेस इशिता दत्ता से नाराज़ हैं. वो नहीं चाहते थे कि इशिता फिल्म रिलीज़ के पहले शादी करे. रिपोर्ट्स की माने तो कपिल ने इशिता से शादी की डेट आगे बढ़ाने के लिए कही थी लेकिन वो नहीं मानी. कपिल को लगता है कि इशिता की शादी का असर उनकी फिल्म पर पड़ेगा और इसीलिए वो नाराज़ हो गए हैं.
बता दें, कपिल का कॉमेडी शो पहले ही बंद हो चुका है. उनकी तबियत भी काफी समय से खराब चल रही थी. उनके लिए इस फिल्म का चलना बहुत ज़रूरी है. ऐसे में वो ऐसा कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते जिससे फिल्म पर असर पड़े. खैर, हम तो यही कहना चाहते हैं कि कपिल को गुस्सा थूंक देना चाहिए और अपनी इस फ़िल्मी प्रेमिका को गले लगाकर शादी की बधाई देनी चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.