By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kapil Sharma Posing With Ibrahim Ali Khan In This Rare Throwback Pic
लॉकडाउन में वायरल हो रही है कपिल शर्मा की ये Throwback फोटो, सैफ अली खान के बेटे संग आए नजर
कपिल और इब्राहिम की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है.
नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सभी शूटिंग्स बंद हो गई हैं. टीवी पर सभी जगह पुराने शो दिखाए जा रहे हैं. कपिल शर्मा का शो भी इन दिनों बंद है. लेकिन इसके बावजूद भी वह फैन्स का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल पर एक फोटो शेयर की है जो कि काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में कपिल शर्मा सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के साथ नजर आ रहे हैं. यह फोटो काफी पुरानी है. इस फोटो में इब्राहिम काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं. कपिल और इब्राहिम की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है. फोटो में इब्राहिम काफी क्यूट लग रहे हैं. इस फोटो के पीछे कपिल शर्मा का पुराना सेट नजर आ रहा है.
बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि कपिल शर्मा अपने शो को शूट करेंगे. यानी कि इस शो में न तो दर्शक होंगे और न ही सितारे. इस शो की शूटिंग कपिल अपने घर पर ही करेंगे जिसे टीवी पर प्रसारित किया जा सकता है. शो को लेकर न तो कपिल और न ही उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान दिया गया है.
हाल ही में कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा की कुछ तस्वीरें शेयर की थी. यह फोटो राम नवमी के कंजक पूजन की थी. तस्वीर में अनायरा मुस्कुराती हुई दिख रही थीं.
Also Read:
-
15,00,00,000 के आलीशान घर में रहते हैं कपिल शर्मा, 300 CR नेटवर्थ वाले कॉमेडियन के पास पंजाब में है महल जैसा फार्महाउस
-
'एनर्जी लॉकडाउन' भारत में लगा तो किन-किन चीजों पर होगी पाबंदी? यहां देखिये पूरी लिस्ट
-
सरकार बोली- फ्यूल क्राइसिस को लेकर देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, टीम इंडिया की तरह काम करे सभी राज्य
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें