By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kapil Sharma Reveals He Was Drunk When He Proposed To Ginni Video Went Viral
जब Kapil Sharma ने नशे में गिन्नी से पूछा था 'मुझसे कितना प्यार करती हो', ऐसा था पत्नी का जवाब- Video
This Is How Kapil Sharma Propose Ginni Chatrath: छोटे पर्दे पर द कपिल शर्मा से घर-घर में मशहूर हुए कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा जल्द डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं. इसी दौरान कपिल शर्मा ने कई सारे राज पर से पर्दा उठाया है और लोगों को बताया है कि आखिर कैसे उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी से प्यार का इजहार किया था.
This Is How Kapil Sharma Propose Ginni Chatrath: टीवी के सबसे बड़े और मशहूर कॉमेडियन क पिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों अपनी आने वाले डिजिटल डेब्यू को लेकर खासे चर्चा में हैं. दरअसल कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों नेटफ्लिक्स पर अपने स्टैंड-अप स्पेशल एपिसोड को लेकर सुर्खियों में हैं. आई एम नॉट डन येट (I Am Not Done Yet)नाम से यह एपिसोड 28 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा. मेकर्स आए दिन इस एपिसोड से कपिल शर्मा के कुछ मजेदार किस्सों का खुलासा कर रहे हैं. हाल ही में इस कॉमेडी स्पेशल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) को प्रपोज करने के बारे में बता रहे हैं. गौरतलब है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं, उन्होंने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी से शादी की थी. कपल की बेटी का नाम अनायरा और बेटे का नाम त्रिशान है. कपिल शर्मा ने गिन्नी के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में शायद ही ज्यादा बात की हो, पर अब उन्होंने एक महत्वपूर्ण खुलासा जरूर किया है, जिसे सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे और कहेंगे की कपिल हमेशा नशे में गलतियां ही नहीं करते बल्कि प्यार भी करते हैं.
शेयर किए गए प्रोमो में कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी चतरथ के लिए कहते हैं ‘वो मेरी फेवरिट थी सब एक्टर्स में से, क्योंकि हम लोग साथ में थिएटर करते थे. मैं इसकी ड्यूटी लगाया करता था बहुत सारी चीजों में.ये मुझे फोन करके बताती थी कि आज ये हुआ, वो हुआ, आज हमने इतनी रिहर्सल की एक दिन इसने मुझे फोन किया. मैंने ऑफिसर्स चॉइस (शराब) पी रखी थी. मैंने फोन उठाते ही पूछा- ‘डू यू लव मी? ये सुनते ही गिन्नी कांप गई और बोली- ‘क्या? इस आदमी में इतनी हिम्मत कैसे आ गई?’ मैं शुक्र करता हूं भगवान का उस दिन मैंने ताड़ी नहीं पी रखी थी.’
इसके बाद कपिल (Kapil Sharma) कहते हैं ‘अगर ताड़ी पी होती तो शायद मेरा सवाल ही बदल जाता, गिन्नी तेरे पापा को कोई ड्राइवर चाहिए? मैं गिन्नी से एक बात पूछना चाहता हूं. वैसे गिन्नी कभी मेरे शो पर तो नहीं आई, गिन्नी आप बहुत अच्छे घर से हो. फाइनेंशली भी बहुत अच्छे घर से, तो एक स्कूटर वाले लड़के से क्या सोचकर प्यार किया था तुमने’? इस पर गिन्नी जवाब देते हुए कहती हैं कुछ नहीं, मैंने सोचा कि पैसे वालों से तो सभी प्यार करते हैं चलो इस गरीब का भला ही कर दूं’. गिन्नी का जवाब सुनकर जहां भारती हंसने लगती हैं वहीं कपिल बेहद मायूस हो जाते हैं.
Also Read:
-
कपिल शर्मा शो में खुला 'PhysicsWallah' अलख पांडे की कमाई का राज! क्या वाकई शाहरुख खान से आगे निकल गए एजुकेशन किंग?
-
कपिल शर्मा शो में खुला 'PhysicsWallah' अलख पांडे की कमाई का राज! क्या वाकई शाहरुख खान से आगे निकल गए एजुकेशन किंग?
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें