‘कपिल शर्मा शो’ (Kapil Sharma Show) फेम और कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रोशेल राव (Rochelle Rao) के घर खुशियों ने दस्तक दी है. कीथ सेक्विएरा से शादी के 5 साल बाद रोशेल राव ने एक बेटी को जन्म दिया है, घर में लंबे समय पर परिवार वालों को बच्चे की किलकारी गूंजने का इंतजार था, आखिरकार रोशल और कीथ का ये सपना 1 अक्टूबर, 2023 को पूरा हुआ. ये खुशखबरी फैंस और दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए रोशेल ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर की हैं. पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई है. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स ने कपल को माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर अब रोशेल राव और उनके पति कीथ की फोटो बच्चे के साथ शेयर की जा रही है. कपल ने एक रील भी शेयर की है.
रील शेयर करते हुए रोशेल (Rochelle Rao Baby) ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, ‘सबसे बड़े आशीर्वाद के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हैं जो हमें सबकुछ दे सकता है, हमारी छोटी लड़की, बेबी सिकेरा, जिसका जन्म अक्टूबर 2023 के पहले दिन हुआ’. अपने इस पोस्ट के साथ रोशेल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है. ‘द कपिल शर्मा’ शो की एक्ट्रेस रोशेल ने अपनी बेटी का नाम जल्द ही सामने आ सकता है. अपने पोस्ट में रोशेल ने आगे लिखा, ‘इस अद्भुत सफर में आपके अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी को धन्यवाद, हम आपसे प्यार करते हैं. मैंने इस बच्चे के लिए प्रार्थना की और प्रभु ने मुझे वह दिया जो मैंने उससे मांगा था.
रोशेल ने प्रेग्नेंसी के दौरान बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा था, ‘यह सब मेरी बहन पलोमा और मेरे करीबी दोस्तों का शुक्र है जो मेरे विशेष दिन पर मेरे साथ रहने के लिए चेन्नई और बैंगलोर से आए थे. मैंने पार्टी का इतना आनंद लिया कि मैंने पूरी तरह से आराम करने के लिए दो दिनों की आवश्यकता होगी. कीथ और मैं सच में इतने अच्छे दोस्त और परिवार पाकर भाग्यशाली हैं. गोद भराई की योजना मेरे पसंदीदा रंगों के साथ पूरी तरह से बनाई गई थी.’ कीथ ने मैटरनिटी शूट के दौरान अपनी पत्नी रोशेल के लिए एक प्यार भरा नोट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘ऐसे कई कारण हैं कि मैं तुमसे प्यार करता हूं रोशेल, लेकिन अब तक मेरी पसंदीदा यह अद्भुत यात्रा रही है कि तुम सबसे अद्भुत मां बन गई हो’.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.