By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Karan Johar Debuted Acting With Doordarshan Serial Indradhanush Video Viral
DDLJ नहीं बल्कि दूरदर्शन के सीरियल से करण जौहर ने किया था एक्टिंग डेब्यू, Video देख आएगी हंसी
Karan Johar Debu In Doordarshan serial: निर्माता यश जौहर के बेटे करण ने DDLJ से पहले दूरदर्शन के शो से अपना डेब्यू किया था.
Karan Johar Debu In Doordarshan Serial: बॉलीवुड में निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने अपने काम से हर किसी को प्रभावित किया है और उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं. बॉलीवुड की सबसे चर्चित पर्सनालिटीज़ में से एक हैं करण जौहर. ये मल्टीटास्कर हैं. इन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी उम्दा पहचान बनाई हुई है. ये डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, टीवी होस्ट, स्क्रीनराइटर होने के साथ ही एक बेहतरीन बेटे, पिता और दोस्त भी हैं. करण ने अभी तक कई फिल्मों का निर्देशन किया और साथ ही कई मूवीज के प्रोड्यूसर भी रहे हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक शो से की थी जो साल 1989 में प्रसारित हुआ था.
इंद्रधनुष से अभिनय की शुरुआत की थी
बहुत से दर्शक करण जौहर के अभिनय की शुरुआत फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. करण जौहर ने साल 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल इंद्रधनुष से अभिनय की शुरुआत की थी, करण जौहर ने इंद्रधनुष सीरियल में बतौर बाल कलाकार काम किया था. उस समय उनकी उम्र 14- 15 साल थी. टाइम ट्रेवल की थीम पर बने इंद्रधनुष सीरियल में करण जौहर के किरदार का नाम श्रीकांत होता है. 1989 में प्रसारित हुए इस छोटे पर्दे के शो में करण जौहर के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोड़कर और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी मौजूद थे.
जानें कब हुआ था ऑन एयर
रितेश देशमुख और साजिद खान के टॉक शो यारों की बारात में भी बता चुके हैं. शो में पहुंचकर करण जौहर ने बताया था कि जब इंद्रधनुष सीरियल टीवी पर प्रसारित हुआ तब वह कॉलेज के दूसरे साल में थे. इसके उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाह रुख खान के दोस्त का कैमियो रोल निभाया था और उसके बाद वे फिल्मों के डायरेक्शन और प्रोडक्शन के काम में लग गए थे.
13 एपिसोड के सीरियल में थे करण
दूरदर्शन के धारावाहिक इंद्रधनुष में करण जौहर का किरदार बेहद अहम था. श्रीकांत के रूप करण ने उस समय अपनी एक्टिंग के रंग दिखाए थे.. करण का यह नाटक टाइम ट्रेवल थीम पर बना हुआ था, जोकि एक साइंस फिक्शन की तर्ज पर आधारित था. इस सीरियल का डायरेक्शन आनंद मेहन्द्रू ने किया था और उनके इस फेमस सीरियल के कुल 13 एपिसोड थे. हालांकि उसके बाद करण जौहर ने गिनी चुनी फिल्मों में ही बतौर साइड रोल एक्टर शिरकत की.
Also Read:
-
सिर्फ 1 लाइन के कारण दूरदर्शन-रेडियो पर 32 साल पहले बैन हुआ था ये सुपरहिट गाना, कोर्ट तक घसीटा गया था मामला
-
सिर्फ 1 लाइन के कारण दूरदर्शन-रेडियो पर 32 साल पहले बैन हुआ था ये सुपरहिट गाना, कोर्ट तक घसीटा गया था मामला
-
दूरदर्शन का मशहूर टीवी शो जिसके बाद औरतों ने तोड़ लिए थे रिश्ते-नाते, छोड़ दिए थे पति, 156वें एपिसोड के बाद हुआ था खूब बवाल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें