By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Karan Johar Fees For The Koffee With Karan Season 7 Will Make Your Jaw Drop Know The Details
'कॉफी विद करण' के लिए इतनी मोटी रकम चार्ज करते हैं करण जौहर, हर एपिसोड की कमाई सुनकर पीट लेंगे माथा
Koffee With Karan Season 7: करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के लिए वो कितनी फीस लेते हैं ये सुनकर आप जरुर हैरान होंगे.
Koffee With Karan Season 7 Karan Johar Fees: करण जौहर के फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का सातवां सीजन एक बार फिर से वापस आ रहा है. इस बार इस शो का प्रसारण 7 जुलाई से ओटीटी प्लेटफार्म पर किया जाएगा और फैंस को इसका इंतजार है. इस शो में वह सेलिब्रिटीज से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बाते करते हैं. करण जौहर का यह शो लोगों में काफी मशहूर है, करण जौहर एक के बाद एक इस शो से जुड़े टीजर और पोस्टर रिलीज कर रहे हैं. अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि फिल्ममेकर ने इस शो के लिए मोटी रकम ले रहे हैं. इस शो की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ फिल्ममेकर और इस शो के होस्ट करण जौहर का है. ऐसे में जाहिर तौर पर उन्हें तगड़ी फीस मिलना तो लाजमी है. तो आइए जानते हैं कि आखिर कॉफी पिलाकर कितना कमा ले जाते हैं
रिपोर्ट की माने तो करण इस शो के एक एपिसोड का 1 से 2 करोड़ रुपये चार्च कर रहे हैं.’कॉफी विद करण’ के हर सीजन में करण करीब 20 एपिसोड होस्ट करते हैं. ऐसे में जाहिर है कि इस बार भी वो करीब-करीब इतने ही एपिसोड की शूटिंग करेंगे और इससे वो करीब पूरे सीजन 40 करोड़ रुपये तक चार्ज करेंगे. 2004 में शुरू हुए शो ‘कॉफी विद करण’ के हर सीजन ने खूब सुर्खियां बटोरी. साल 2019 में इस शो का सीजन 6 आया था और अब लंबे इंतजार के बाद ‘कॉफी विद करण’ की सीजन 7 टेलीकास्ट होने जा रहा है.
करण का ये शो अभी तक शुरु नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर इस शो की चर्चा तेज हो गई हैय हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार करण की गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन से सेलिब्रिटिज होंगे. बता दे कॉफी विद करण शो का पहला सीजन 2004 में आया था, जिसके बाद से इस शो की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है और हर साल ये टॉक शो आता है. ऐसे में कोरोना के दौरान इस शो पर ब्रेक लगा था और एक फिर से करण जौहर अपने खास मेहमानों के साथ यहां पर कॉफी पर चर्चा करेंगे. इस बार से ‘कॉफी विद करण’ सीजन 7 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होगा. 7 जुलाई से ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें