Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लेकर आ रहे हैं करण जौहर, आलिया-रणवीर की बनेगी जोड़ी

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Poster:रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर ने नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पोस्ट किया जारी.

Published date india.com Updated: July 6, 2021 11:39 AM IST
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani First Look Out Ranveer Singh-Alia Bhatt Come Together For Karan Johar's Directorial
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani First Look Out Ranveer Singh-Alia Bhatt Come Together For Karan Johar's Directorial

Karan Johar Film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Starring Ranveer Singh and Alia Bhatt: बॉलीवुड के सिंबा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में इस खास मौके पर मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने (Karan Johar) ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम होगा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Premi Kahani) इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी बनेगी.

करण (Karan Johar) ने एक टीज़र वीडियो के साथ फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट और टाइटल का ऐलान किया और लिखा- ‘कैमरे के सामने अपने फेवरिट लोगों के साथ लेंस के पीछ जाने के लिए रोमांचित हूं. रॉकी और रानी की प्रम कहानी प्रस्तुत है, जिसकी लीड स्टार कास्ट में कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं, फ़िल्म इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमीत रॉय ने लिखी है’.


फिल्म में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रानी का किरदार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) निभाने जा रही हैं. इस फिल्म में कई सारे औऱ सितारे होंगे लेकिन उनके नाम का खुलासा नहीं हुआ है. बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) 5 साल बाद किसी फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का डायरेक्शन किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.