करण जौहर ने 26 की उम्र में खोई थी वर्जिनिटी, जाह्नवी कपूर की फैमिली में बनाया था संबंध....सुनकर सन्न रह गई एक्ट्रेस

हाल ही में करण जौहर और जान्हवी कपूर यूट्यूब पर काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो में नजर आए, जहां फिल्म निर्देशक-निर्माता ने अपने जीवन के बारे में मजेदार खुलासे किए हैं.

Published date india.com Updated: October 23, 2025 10:37 AM IST
करण जौहर ने 26 की उम्र में खोई थी वर्जिनिटी, जाह्नवी कपूर की फैमिली में बनाया था संबंध....सुनकर सन्न रह गई एक्ट्रेस

Karan Johar Lost Virginity At 26: करण जौहर अपनी दो सबसे अच्छी दोस्तों, काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो, “टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल” में नज़र आए और दौरान उनके साथ जान्हवी कपूर भी शो में शामिल हुईं और दोनों ने राज़, खुलासे और अफवाहों पर खूब मस्ती की. ‘ट्रुथ ऑर लाइ’ के एक सेगमेंट में करण ने कुछ ऐसा खुलासा किया जिससे हर कोई हैरान रह गया. करण ने जो खुलासा किया वो चौंकाने वाला था. इसके बारे में जानकर जाह्नवी भी हैरान हो गईं. दरअसल करण ने बताया कि वह उनके (जाह्नवी) परिवार के एक सदस्य के साथ इंटिमेटली इन्वॉल्व्ड थे.

‘मैंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी’

चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के हालिया एपिसोड में, करण जौहर ने जान्हवी कपूर को यह बताकर चौंका दिया कि उनके परिवार के एक सदस्य के साथ उनके अंतरंग संबंध थे. यह सब एक गेम सेगमेंट ‘सच या झूठ’ – के दौरान शुरू हुआ, जब जान्हवी ने करण को कुछ स्कैंडलस सच बचाने की चुनौती दी थी. इस दौरान जान्हवी ने करण से पूछा ‘हमें अपने बारे में एक हैरान करने वाला सच बताओ और हम अंदाजा लगाएंगे कि कौन सा सच है. स पर, फिल्म निर्माता ने जवाब दिया, “मैंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी और मैं आपके परिवार के एक सदस्य के साथ इंटिमेटली इन्वॉल्व्ड रहा हूं.’

जान्हवी हुई हैरान तो करण ने दी सफाई

हालांकि, उन्होंने यह कहकर सबको चौंका दिया कि जान्हवी के परिवार के किसी सदस्य के साथ उनके इस तरह के संबंध रहे हैं. जहां जान्हवी उनके आखिरी बयान से हैरान रह गईं, वहीं ट्विंकल और काजोल ज़ोर से हंस पड़ीं थी. हालांकि, करण ने बिना समय गंवाए जान्हवी के परिवार के किसी भी सदस्य के साथ अपने किसी भी संबंध से इनकार कर दिया. इस पर सफाई देते हुए कहा कि ‘मैं उस पार्टी में देर से पहुंचा था और तुम्हारे परिवार के किसी भी सदस्य से मेरी कोई ख़ास मुलाक़ात नहीं हुई. हालांकि यह विचार मेरे मन में एक-दो बार आया है’.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.