Kangana Ranaut के थप्पड़ को लेकर ये क्या कह गए करण जौहर, ऐसी नहीं थी किसी को उम्मीद

Karan Johar On Kangana Ranaut Slap Incident: कंगना रनौत को सीआईएस महिला कॉन्स्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने पर करण जौहर ने रिएक्शन दिया है.

Published date india.com Updated: June 13, 2024 8:19 AM IST
Koffee With Karan 8: KJo Deletes New Promo After Fans Speculate Kangana's Entry as Guest
Koffee With Karan 8: KJo Deletes New Promo After Fans Speculate Kangana's Entry as Guest

Karan Johar On Kangana Ranaut Slap Incident: अभिनेत्री से नेता बनीं मंडी सांसद कंगना रनौत अभी अपनी पहली चुनावी जीत की खुमार में ही थी कि बीते गुरुवार को जब वो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां पर CISF की एक महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और साथ ही उन्हें जमकर भला बुरा भी कहा. कंगना के साथ हुए हमले के बाद से ही लगातार फैंस और कई सारे सितारों ने इस मामले पर आपत्ति जताई थी. कंगान के साथ हुए हादसे के बाद रवीना टंडन,अनुपम खेर और नाना पाटेकर जैसे सितारों ने इसकी निंदा की थी. वहीं अब फिल्ममेकर करण जौहर से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंन इसे लेकर जो कुछ कहा है वो बेहद हैरान करने वाला है.

मैं इसका समर्थन नहीं करता- करण

सामने आए वीडियो में जब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर से सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल द्वारा कंगना रनौत के थप्पड़ मारने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं किसी भी तरह के मौखिक या शारीरिक हिंसा का समर्थन नहीं करता.” गौरतलब है कि बीते दिन लक्ष्य और राघव जुयाल की फिल्म किल का ट्रेलर सामने आया है, जो कि धर्मा प्रोडक्शन्स में बनी है. यह 5 जुलाई को रिलीज होने वाली है. आपको बता दें कंगना रनौत थप्पड़ मामले में करण जौहर की प्रतिक्रिया ध्यान खींचने वाली है, क्योंकि दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Showsha (@showsha_)

फैंस ने कहा ‘मन में कुछ और ही होगा’

वहीं इस वीडियो को देखने वाले लोगों के एक्शन भी सामने आ रहे हैं. दोनो के बीच विवादों के बाद भी करण के इस बयान की लोग सराहना कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, ‘आखिर करण को हो क्या गया है, क्या कंगना-करण की दोस्ती हो गई है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘आखिर कंगान की चिंता कैसे.’ वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘दिखावे के लिए कर रहा है.’ एक ने तो हद ही कर दी और लिखा, ‘मन में कुछ और ही होगा, लेकिन लोगों के सामने अच्छा बन रहा है.’ ऐसे कई अलग-अलग रिएक्शन लोगों के सामने आ रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.