जानें कौन है Karan Johar के दोनों बच्चों की मां? डायरेक्टर ने बताया हैरान करनी वाली बात

Karan Johar Open Up On Kids Mother: करण जौहर ने साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बच्चों का स्वागत किया था, ऐसे में अब निदर्शेक ने अपने बच्चों की मां के सवाल पर जवाद दिया.

Published date india.com Updated: August 25, 2024 1:06 PM IST
जानें कौन है Karan Johar के दोनों बच्चों की मां? डायरेक्टर ने बताया हैरान करनी वाली बात

Karan Johar Open Up On Kids Mother: दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं. करण उन निदर्शकों में से एक हैं जिन्होंने टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक जमकर छाए रहे हैं. ऐसे में अक्सर वो अपने बयानों और ट्रोलिंग की वजह से चर्चा में रहते हैं. करण कई बारे अपनी पर्सनालिटी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टिव करण जौहर ने अपनी बेटी रूही की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो गाना गा रही हैं. ऐसे में एक यूजर ने स्टार से उनकी बेटी और बेटे के मां के बारे में पूछ लिया है और करण ने इसे लेकर जो जवाब दिया है वो हैरान करने वाला है.

करण ने शेयर किया रूही का वीडियो

आपको बता दें करण ने 7 फरवरी 2017 को बेटे यश और रूही का स्वागत किया था और वो भी सेरोगेसी के जरिए. करण अपने बच्चों के संग अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है और फैंस उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है जो अक्सर बच्चों की मां के बारे में पूछते रहते हैं. ऐसे में करण के हालिया वीडियो जिसमें उन्होंने रूही का एक गाना शेयर किया थआ इस पर भी लोगों ने ऐसे ही कमेंट करने शुरू कर दिए.

यूजर ने पूछा कौन है रूही की मां?

रूही का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सिरी से कह रही हैं ‘गाना गाओ’ और उधर से जब कोई जवाब नहीं आता है तो इसके बाद रूही कहती हैं कि ‘मुझे ये पसंद नहीं आया. तुम कोई प्रॉप सॉन्ग गाओ, वो भी रिदम के साथ.’ इसके बाद वो फटकारते हुए बोलती हैं ‘प्रोफेशनल बनो प्लीज’. करण ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि ‘रूही वर्सेज सिरी.’ कई सारे लोगों ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया है तो कुछ लोगों ने पूछा है कि ‘रूही की मां कौन है? क्या कोई मुझे बता सकता है? मैं कन्फ्यूस्ड हूं.’

करण ने बताया कौन है रूही की मां

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


करण जौहर की बेटी रूही के पोस्ट पर जैसे की ये कमेंट आया उन्होंने रिप्लाई किया और लिखा ‘मैं भी. मैं आपकी इस उलझन भरी स्थिती से परेशान है. इसलिए मुझे आपक इस सवाल का जवाब देना पड़ा’. करण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बच्चे भी उनसे से सवाल पूछते हैं कि वो किसके पेट से पैदा हुए हैं और उन्हें ये पता है कि हीरू जोहर उनकी मां नहीं बल्कि दादी हैं और वह इन सब चीजों से निपटने के लिए काउंसलर की मदद ले रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.