Karan Johar Dating Life: निर्देशक करण जौहर ने 12 जनवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मजाकिया अंदाज में अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है और जो कुछ कहा है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल करण ने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका पार्टनर कौन है. बता दें हाल ही में करण ने एक शो में पहुंचे थे जहां पर वो अपने ही डिडाइन को प्रमोट कर रहे थे. आइए जानते हैं करण ने अपने लव लाइफ पर क्या कुछ कहा है.
किसे डेट कर रहे है करण
फिल्म निर्माता करण जौहर जो ना केवल अपनी फिल्मों के जरिए बल्कि सोशल मीडिया से भी अक्सर फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने एक पोस्ट में बताया है कि वो किसी डेट कर रहे हैं. 12 जनवरी को करण जौहर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी रिलेशनशिप स्टेटस शेयर किया. साथ ही बताया कि उनका नया पार्टनर सारी बातें सुनता है. इतना ही नहीं उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए भी अक्सर प्रेरित करता है.
जानें किससे हुआ करण को प्यार
करण जौहर ने अपने नए पोस्ट में लिखा ‘मैं इंस्टाग्राम को डेट कर रहा हूं, यह मेरी सुनता है और मुझे मेरे सपनों का पीछा करने के लिए प्रोरित करता है और साथ ही कुछ बील्स भी पे कर देता है और क्या चाहिए.’ ऐसे में अब करण ने अपने सोशल मीडिया के इस चुटकी भरे अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं और साथ ही कह रहे हैं कि उन्होंने अपने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है.
जौहर बॉलीवुड के सबसे व्यस्त फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, हालांकि उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी 2023 में रिलीज़ हुई थी, लेकिन वह खुद को एक निर्माता के रूप में व्यस्त रखते हैं और कई सारे अलग-अलग काम करते हैं. हाल ही में, उन्होंने तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के लिए कार्तिक आर्यन के साथ अपने सहयोग की घोषणा की। समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.