करोड़ों की शादियों में जाकर आखिर क्यों खाना क्यों नहीं खाते हैं करण जौहर, कहा 'प्लेट लेकर खड़े होने में...'

Karan Johar Never Eaten At A wedding: बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने कृति खरबंदा को उस समय चौंका दिया जब उन्होंने खुलासा किया कि वह शादियों में कभी खाना नहीं खाते

Published date india.com Updated: December 15, 2025 12:51 PM IST
करोड़ों की शादियों में जाकर आखिर क्यों खाना क्यों नहीं खाते हैं करण जौहर, कहा 'प्लेट लेकर खड़े होने में...'

Karan Johar Never Eaten At A wedding: अपनी बेबाक ईमानदारी के लिए मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिससे कई लोग हैरान रह गए और कुछ चौंक गए. हाई-प्रोफाइल शादियों में जरूर से शामिल होने वाले निर्देशक जौहर ने बताया कि उन्होंने कभी किसी शादी में खाना नहीं खाया है, क्योंकि यह सोचकर ही उन्हें असहजता होती है. बता दें कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के साथ ‘मन्यावर शादी शो’ में हुई बातचीत में फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी किसी शादी में खाना नहीं खाया है.

जब करण ने पुलकित और कृति से उनकी शादी की उन बातों के बारे में पूछा जिन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता, तो दोनों ने जवाब दिया, “अच्छा खाना.” कृति ने बताया कि पुलकित को घर में “अन्नपूर्णा” कहा जाता है और उन्हें लोगों को खाना खिलाना बहुत पसंद है, उन्होंने यह भी कहा कि यही एक कारण था कि उन्होंने अभिनेता से शादी करने का फैसला किया. फिर बातचीत इस ओर मुड़ गई कि शादियों में लोग आमतौर पर सिर्फ दो खास पकवान ही खाते हैं, भले ही उन्हें खाना लेने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है.

इस मौके पर करण ने अपने खुलासे से कृति को चौंका दिया और कहा, ‘मैंने कभी शादी में खाना नहीं खाया. खाने के लिए लंबी-लंबी कतारें और लाइन में खड़े रहना… मुझे प्लेट लेकर खड़े होकर खाना खाने में भी बहुत अजीब लगता है. मैं शादियों में कभी खाना नहीं खाता.’ करण ने हाल ही में उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्र मंटेना और वामसी गदिराजू की शादी की मेजबानी की थी. सितारों से सजी इस शादी में रणवीर सिंह, वरुण धवन, शाहिद कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड सितारों ने शिरक की थी.

करण आर्यन अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. समीर विद्वान्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ऐसे लड़के की प्रेम कहानी को दर्शाती है जो मां का लाडला है और एक आधुनिक महिला की, जो आज के दौर में 1990 के दशक के पुराने जमाने के रोमांस की तलाश में है. यह फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के बाद कार्तिक और अनन्या की पर्दे पर वापसी का प्रतीक है और इस क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.