धमकाए जा रहे पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उतरे करण जौहर

मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने की धमकी दी है

Written by: Shabnam Khan
Published: September 25, 2016, 7:52 PM IST

उरी हमले के बाद भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को लगातार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। मांग की जा रही है कि कि इन कलाकारों को अपने देश लौट जाना चाहिए। साथ ही, जो निर्देशक-निर्माता इन कलाकारों को काम दे रहे हैं, उन्हें भी धमकाया जा रहा है। करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी एक्टर फवाद ख़ान के होने की वजह से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इस फिल्म को रिलीज़ न होने देने की बात तक कह डाली है। ऐसे में करण जौहर पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में खुलकर आ गए हैं।

निर्देशक करण जौहर के मुताबिक पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगाने से आतंकवाद की समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसा कहते हुए उन्हें डर लग रहा है और वो खुद को असुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो पहले भी इसका खामियाज़ा भुगत चुके हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने उरी आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

करण ने कहा कि वो लोगों के गुस्से और दर्द को समझते हैं। शहीदों के लिए उनका दिल भी रोता है। इस घटना के बाद एक नए तरह के हालात सामने आते हैं कि पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए धमकाया जाता है। करण ने कहा कि अगर ये सब करने से समस्या सुलझ सकती है तो आप इस पर चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार दुनियाभर में मोहब्बद का संदेश देते हैं, इसलिए उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर उन्हें कई तरह की धमकी भी दी जा रही है। ऐसे में पाकिस्तानी कलाकार भी डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। फिल्म ‘मर्डर 3′ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस सारा लोरेन ने मिड डे को दिये एक इंटरव्यू में बताया कि वो काफी डर गई हैं। उन्हें ये भी लग रहा है कि उनकी ज़िंदगी खतरे में है। दरअसल उरी अटैक के वक्त वो अपने काम की वजह से सारा मुंबई में ही मौजूद थीं। सारा ने कहा, “कला एक ऐसा क्षेत्र है, जहां राष्ट्रीयता की रेखाएं समाप्त हो जाती हैं। पाकिस्तान से ज्यादा भारत में फवाद खान को चाहने वाले हैं। पाकिस्तानी नागरिक अपनी घरेलू फिल्मों से अधिक भारतीय फिल्मों को देखते हैं। पाकिस्तान से अधिक भारत में मुसलमान हैं।”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.