karan Johar ने पिता यश जौहर के 20वीं पुण्यतिथी पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'मेरा सबसे बड़ा डर...'

karan Johar Remembers Dad Yash Johar: फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने पापा यश जौहर के 20वीं डेथ एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की.

Published date india.com Published: June 26, 2024 1:08 PM IST
karan Johar ने पिता यश जौहर के 20वीं पुण्यतिथी पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'मेरा सबसे बड़ा डर...'

Karan Johar Shared An Emotional Post: फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर करण जौहर सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं इसी बीच करण जौहर ने अपना पापा यश जौहर की 20वीं पुण्यतिथि पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है इसके साथ ही उन्होंने पापा को लेकर अपनी फीलिंग्स कैप्शन में लिखते हुए उन्हें याद किया है तो आइये जानते हैं कि करण जौहर ने पोस्ट में क्या शेयर किया है और कैप्शन में उन्होंने क्या-क्या लिखा है

करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने पापा यश जौहर की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की शेयर की गई फोटोज में यश जौहर अपना फिल्मफेयर अवार्ड हाथ में पकडे हुए नजर आ रहे हैं वहीं, दूसरी तस्वीर में यश जौहर अपने दोस्त यश चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं डायरेक्टर द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट में उनके पापा के साथ उनकी मां हीरु जौहर भी नजर आ रही हैं आपको बता दें कि करण जौहर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने पापा के साथ उनके दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ की टोटल 8 पुरानी फोटोज पोस्ट किया है वहीं, एक फोटो में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इमोशनल है करण का कैप्शन

उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैं विश्वास नहीं कर सकता कि 20 साल हो गए. मेरा सबसे बड़ा डर अपने माता-पिता को खोना था. 2 अगस्त, 2003 को मेरे पिता ने मुझे बताया कि उन्हें एक घातक ट्यूमर है. मेरा सबसे बुरा सपना मुझे घूर रहा था और फिर भी उनके बच्चे के रूप में यह मेरा कर्तव्य था कि मैं सकारात्मक रहूं और विश्वास बनाए रखूँ.लेकिन सबसे बुरी बात वृत्ति के बारे में यह है कि वे कभी झूठ नहीं बोलते. 10 महीने बाद उन्होंने हमें छोड़ दिया. हमने उन्हें खो दिया… लेकिन हमने उनकी विशाल सद्भावना का हर इंच हासिल किया. मुझे सबसे दृढ़, आत्मीय और निस्वार्थ व्यक्ति का बेटा होने पर बहुत गर्व था.उन्होंने अपने रिश्तों को हर चीज से ऊपर रखा और प्यार की एक विरासत छोड़ी जिसे मैं और मेरी मां आज भी जीते हैं. काश वो हमारे बच्चों को जानते लेकिन मुझे पता है कि वह उन पर और हम पर हर समय नजर रखते हैं. लव यू पापा.इस कैप्शन के लास्ट में करण जौहर ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.