Karan Kundra As Jailor Use Abusive Words In Kangana Ranaut Show Lock Upp Watch Video
Watch Video: Lock UPP में जेलर बने Karan Kundra ने खोया आपा, ऑन कैमरा कंटेस्टेंट्स को दी गाली
वायरल हो रहे प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि टास्क के दौरान कई कंटेस्टेंट जोश-जोश में अपना होश खो बैठते हैं. जेलर के तौर पर शो में आए करण कुंद्रा ने कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ा. इतना ही नहीं गुस्से में कई बार करण कुंद्रा के मुंह से गाली भी निकल जाती है.
Karan Kundra In Lock UPP Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock UPP) अपने रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है. कंटेस्टेंस्ट के बीच ट्रॉफी को लेकर जंग जारी है, यही वजह है कि शो में मिलने वाले टास्क को पूरा करने के लिए कंटेस्टेट किसी भी हद तक पहुंच जाते हैं. इन दिनों शो का एक प्रोमो वीडियो काफी वायरल (Lock UPP Video) हो रहा है, जिसमें टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) भी नजर आ रहे हैं. जेलर के तौर पर शो में पहुंचे करण एक टास्क के दौरान अपना आपा खो बैठे और गाली देते दिखाई दिए.
वायरल हो रहे प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि टास्क के दौरान कई कंटेस्टेंट जोश-जोश में अपना होश खो बैठते हैं. अपनी टीम को जिताने के लिए वो विरोधी टीम के लोगों का भी ख्याल नहीं रखते. ऐसे में जेलर के तौर पर शो में आए करण कुंद्रा ने कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ा. इतना ही नहीं गुस्से में कई बार करण कुंद्रा के मुंह से गाली भी निकल जाती है. इंटरनेट पर वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.
टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को गाइड करते समय करण कुंद्रा का टेंपरामेंट बार-बार हाई हो जाता है. करण को कहते सुना जा सकता है, ‘हम नहीं चाहते की आप लोगों को चोट पहुंचे… चाहे आप मुझे सुन रहे हैं या नहीं सुन रहे हैं.’ इसी बीच करण चिल्लाते हुए कहते हैं ‘स्टॉप’. फिर करण दिशा को डांटते हुए पूछते हैं कि उन्होंने अपने सेफ्टी गार्ड क्यों हटाया. दिशा को करण टास्क के बीच ही आउट कर देते हैं.
करण कुंद्रा ने दी गाली
इस बीच हेडगार्ड न पहनने के चलते बबीता फोगाट को भी करण की डांट सुननी पड़ती है. टास्क के दौरान कंटेस्टेंट का ऐसा रवैया देख करण का पारा और हाई हो जाता है. वीडियो के अंत में करण गाली देते हुए वहां से चले जाते हैं. इंटरनेट पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. फैंस ने करण के गुस्से को फायर बताया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.