Kareena Kapoor तैमूर अली खान की नैनी को देती थी इतनी सैलरी, ललिता डिसिल्वा ने खुद बताया

Lalita Dsilva Revealed Her Salary: तैमूर की नैनी ललिता डी सिल्वा ने हाल ही में खुलासा किया कि करीना कपूर का व्यवहार उनके संग कैसा था और उनकी फीस कितनी थी.

Published date india.com Published: July 28, 2024 4:11 PM IST
Kareena Kapoor तैमूर अली खान की नैनी को देती थी इतनी सैलरी, ललिता डिसिल्वा ने खुद बताया

Taimur Ali Khan Nurse Lalita Dsilva Revealed Her Salary: करीना कपूर खान-सैफ अली खान के बच्चों तैमूर अली खान-जहांगीर अली खान की देखरेख करने वाली नैनी ललिता डिसिल्वा एक बार फिर से चर्चा में तब आई जब उन्होंने अनंत और राधिका की शादी की एक फोटो शेयर की और बताया कि वो अनंत अंबानी की नैनी रह चुकी हैं. ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ललिता के संग एक्ट्रेस का व्यवाहर कैसा था और साथ ही अंबानी परिवार संग उनके रिश्ते कैसे थे. बता दें ललिता इन दिनों राम चरण के बच्ची की देखभाल कर रही हैं. ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने अपने काम पर खुलकर बातें की है और साथ ही कई सारे सेलेब्स पर खुलकर बातें की हैं.

करीना-सैफ सबके लिए एक खाना बनवाते हैं

पिंकविला के Hindi Rush को दिए इंटरव्यू में उन्होंने करीना कपूर के घर से जुड़ी कई चीजों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि करीना सैफ भी वो ही खाना खाते हैं तो जो उनका स्टाफ खाता है. करीना औऱ सैफ अपने स्टाफ संग बेहद अच्छा व्यहार करते हैं. ललिता ने बताया कि उन्हें तैमूर और जेह का ख्याल रखते हुए 8 साल हो गए हैं. करीना और सैफ सिंपल और नॉर्मल लोग हैं. सभी के लिए एक ही क्वालिटी का खाना बनता है. कई बार तो हम सब साथ में खाना खाते हैं.

नैनी को मिलती है 2.5 लाख फीस?

इसी के साथ नैनी ललिता ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि उन्हें आखिर कितनी फीस मिलती है. जब उनसे पूछा गया कि खबरें हैं कि आपके 2.5 लाख रुपये फीस मिलती है? ये सुनकर वो हंसने लगीं और कहा- 2.5 लाख रुपये? काश, आपके शब्द सच हो जाएं. ये सब अफवाहें हैं. जब मैंने करीना से इस अफवाह के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था- ये सब मजाक है, बहन इसे सीरियसली मत लेना.

अंबानी परिवार से आज भी वही प्यार मिलता है

ललिता ने अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र भी किया है कि अंबानी परिवार आज भी उन्हें बेहद प्यार औऱ दुलार देता है और अनंत उन्हं बहपन से ललिता कहकर बुलाते थे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंनें करीब 12 सालों तक अनंत की देखभाल की है औऱ बचपन से ही उन्हें जानवरों से खासा लगाव था और वो कभी महंगे तोहफे नहीं मांगते थे, बल्कि जानवरों को खरीदने या बचाने के लिए पैसे मांगते थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.