Jehangir First Viral Pictures: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की प्रेग्नेंसी किताब में खुलासा हुआ है कि उनके दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) है. जैसे ही लोगों को पता चला, एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम जहांगीर रखा है सोशल मीडिया पर उनके बेटे और परिवार को ट्रोल किया जाने लगा. पहले बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) के नाम पर बवाल मचने के बाद एक्ट्रेस के दूसरे बेटे ‘जेह (Jeh)’ का नाम भी ट्रोल्स के निशाने पर है.
हालांकि करीना कपूर(Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) दोनों को इससे फर्क नहीं पड़ा रहा है. इसके साथ ही कपल ने अभी तक सबसे छोटे नवाब ‘जेह (Jeh)’ का चेहरा भी नहीं दिखाया है, लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. दरअसल जेह की पहली झलक देखने को मिल गई है.
सोशल मीडिया पर मशहूर विरल भयानी (Viral Bhayani) ने अपने अकाउंट पर कुछ फोटो और वीडिय शेयर किया है जिसमें जेह के साथ पापा सैफ अली खान और मॉम करीना कपूर भी दिख रही हैं. दरअसल सैफ और करीना अपने छोटे बेटे जहांगीर के साथ स्पॉट किए गए.
इस दौरान सैफ ने जहांगीर को गोद में उठाया हुआ था, वहीं करीना पीछे आ रही थीं.जहांगीर की इस फोटो को देखकर फैंस काफी खुश होने वाले हैं क्योंकि कबसे वे जहांगीर का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड थे. हालांकि फेस पूरी तरह नहीं दिख रहा है लेकिन फिर भी उनकी ये तस्वीर ही फैंस ेक लिए किसी तोहफो से कम नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.