Kareena Kapoor Reveals Her Diet Plan Know How To Turn From Fat To Fit
करीना कपूर ने खोला राज़, बताया अपना डाइट प्लान
फिल्म टशन भले ही फ्लॉप हो गयी लेकिन बेबो का जीरो साइज़ फिगर आज भी हिट है। करीना आज भी वैसी ही फिट है जैसी टशन के दौरान थी। करीना के हॉट फिगर को देखने के बाद लड़कियों ने खाना-पीना छोड़ दिया इस चक्कर में की वह भी करीना की तरह बन जायेंगी।
नवाब सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर पर लाखों लड़के अपनी जान छिड़कते हैं और हजारों लडकियां उनकी तरह फिगर पाने का सपना देखती हैं। करीना ने जब से फिल्म ‘टशन’ के लिए अपना वजन घटाया है तब से लोग बस ये पता लगाने के चक्कर में पड़े हैं की आखिर करीना ने ऐसा क्या कर दिया जो वो फैट टू फिट बन गयी।
फिल्म टशन भले ही फ्लॉप हो गयी लेकिन बेबो का जीरो साइज़ फिगर आज भी हिट है। करीना आज भी वैसी ही फिट है जैसी टशन के दौरान थी। करीना के हॉट फिगर को देखने के बाद लड़कियों ने खाना-पीना छोड़ दिया इस चक्कर में की वह भी करीना की तरह बन जायेंगी। लेकिन करीना ने जो खुलासा हाल ही में किया है वह सुनकर हर वो लड़की चौक जाएगी जो डाइटिंग कर रही है। (यह भी पढ़ें : क्या फिर रोमांस करेंगे शहीद कपूर और करीना?)
करीना हाल ही में मैग्नम आइसक्रीम का रॉयल कलेक्शन लॉन्च करने पहुंची थी जहाँ उन्होंने ने बताया कि उन्हें स्वीट टूथ है यानि उन्हें मीठा खाना बहुत पसंद है। करीना सोमवार से लेकर शुक्रवार तक खूब डाइट करती हैं लेकिन हफ्ते के आखिर में यानि शुक्रवार की रात या शनिवार को वो जी भर के मीठा खाती हैं। इससे उनका मन भी मान जाता है और डाइटिंग भी होती रहती है। (यह भी पढ़ें : Omg! तलाक़ के बाद ह्रितिक रोशन ने किया करीना कपूर से पैच अप)
Add India.com as a Preferred Source
तो लड़कियों आप भी अपनाइए करीना कपूर के ये टिप्स और मीठा खाने के साथ-साथ घटाइए अपना वजन।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.