Jehangir Khan is the witness of Laal Singh Chaddha- करीना कपूर अपने दूसरे बेटे जहांगीर के नाम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. जैसे ही लोगों को पता चला, एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम जहांगीर रखा है सोशल मीडिया पर उनके बेटे और परिवार को ट्रोल किया जाने लगा. पहले बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) के नाम पर बवाल मचने के बाद एक्ट्रेस के दूसरे बेटे ‘जेह (Jeh)’ का नाम भी ट्रोल्स के निशाने पर है.
इसी बीच करीना कपूर अपने बयानों और प्रेग्नेंसी पर लिखी किताब के कारण भी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब वो फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही थीं. उनका दूसरा बेटा ‘जेह’ उनके पेट में था.

करीना कपूर ने बताया किस तरह वो फिल्म की शूटिंग के लिए पटौदी पैलेस से सेट तक जाती थीं. करीना ने बताया कि शूटिंग के वक्त वो प्रेग्नेंट थीं और अगर प्रैक्टिकली दैखा जाए तो उनका दूसरा बेटा भी इस फिल्म का हिस्सा बना. वह मेरे और आमिर के एक गाने का हिस्सा बना है.’

गौरतलब है कि यह फिल्म इस साल की अब तक की बहुप्रतीक्षित रिलीज है. लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.